नितीश कुमार बिहार में नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा जल्द ही दे सकते हैं, इस मामले पर हुयी मुख्यमंत्री आवास पर हुयी बैठक
बिहार में नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर महागठबंधन की बैठक हुयी। इस बैठक में महागठबंधन के सभी छह दलों के विधायक मंत्री के समेत कई नेता शामिल हुए। बैठक ख़त्म होने के बाद कांग्रेस विधायक मदन मोहन झा ने कहा कि नितीश कुमार हमेशा बिहार की जनता के हित के बारे में ही सोचते हैं। आज की बैठक में भी उन्होंने कहा है कि आप लोगों की जो मांग है उसे पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव में तो अभी बहुत समय है उससे पहले ही नियोजित शिक्षकों को खुशखबरी मिलेगी। नितीश कुमार ने आश्वासन दिया है कि नियोजित शिक्षकों के लिए नियत संगत जो काम हो सकता है वही किया जायेगा।
बैठक को लेकर भाकपा विधायक महबूब अली ने कहा
भाकपा के विधायक महबूब अली ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नितीश कुमार के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने हमारी मांगों पर सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि इस पर हम विचार करते हैं। इस पर क्या और कैसे हो सकता है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने अधिकारियों को भी इस मांग पर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। इस बैठक में शिक्षा विभाग के अलावा और भी कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। विधायक महबूब अली ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के साथ हुयी बैठक से हम लोग काफी संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जल्द ही शिक्षकों की जो मांग है वह पूरी हो जाएगी। मुख्यमंत्री आज बड़े ही अच्छे मूड में थे, उन्होंने हमारी बातों को बड़े ही अच्छे से सुना। हमारी पार्टी हमेशा शिक्षकों के समर्थन में रही है।
काफी पुरानी है यह मांग
बता दें कि बिहार राज्य में चार लाख से ज्यादा नियोजित शिक्षक हैं। जिनको राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग कई सालों से की जा रही है। इस मांग को लेकर कई बार हंगामा और लाठीचार्ज भी हो चूका है। इस बैठक में मुख्यमंत्री नितीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।
