बिहार में मानसून सत्र के पहले दिन बीजेपी ने तेजस्वी यादव से की इस्तीफे की मांग, रावडी देवी ने पीएम मोदी पर किया हमला
बिहार में विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन ही लैंड फॉर जॉब मामले में बीजेपी के विधायकों ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग की। बता दें कि लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई ने चार्टशीट दाखिल की है। जिसमे तेजस्वी यादव का नाम आरोपी के तौर पर शामिल है। ऐसे में इस्तीफे की मांग को लेकर विधानमंडल में बीजेपी के विधायकों ने खूब प्रदर्शन किया।
बीजेपी की इस मांग को लेकर विधानमंडल से निकलने के बाद रावडी देवी ने कहा कि विपक्ष तो इस तरह की मांग करेगा ही, क्या लेना देना है। एक ही केस को बार बार चार्टशीट करना उचित नहीं है। रावडी देवी ने कहा कि है हम लोगो के साथ जबरदस्ती की जा रही है। जो भी बीजेपी के खिलाफ बोलेगा उस पर चार्टशीट, केस, मुक़दमा, सीबीआई, ईडी सब लगा देंगे नरेंद्र मोदी। उनका यही काम है। कभी विकास का काम तो किया नहीं। 15 लाख रूपया गरीबों के खाते नहीं गया। साल में दो करोड़ नौकरी देने की बात थी लेकिन वह भी नहीं हुआ। कोई काम के नहीं हैं। देश का पैसा लूट कर पार्टी और सरकार चला रहे हैं।
प्रधानमंत्री की मन की बात को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना
रावडी देवी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पुरे देश में पार्टी के ऑफिस बनाने के लिए पैसा कहाँ से लाये। पुरे देश को बेच दिया। देश को तोड़ दिया। देश को लूट लिया। लूट की सरकार चला रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी देश वासियों को मन की बात सुनाते हैं। लेकिन विकास के नाम पर कोई चीज़ नहीं है। मिडिया के सवालों पर रावडी देवी ने कहा कि मॉल जैसा ऑफिस बना दिया है पार्टी का। कहाँ से आया पैसा। दिल्ली में जाकर देखिये ताज होटल बना है।

