Headlines

तनाव को कम करने के लिए लोग खा रहे हैं अश्वगंधा – जानिए अश्वगंधा के अन्य फ़ायदे

Spread the love

तनाव को कम करने के लिए लोग खा रहे हैं अश्वगंधा

आज कल तनाव और चिंता को कम करने के लिए अमेरिका के लोग अश्वगंधा खा रहे हैं | वह लोग अश्वगंधा के फायदे के वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर भी डाल रहे हैं |

अमेरिका के एक टीवी शो गुड मॉर्निंग अमेरिका के यूट्यूब चैनल पर इसका एक वीडियो डाला गया जिसमे एक अमेरिकन ने बताया की उसने अपने ब्रेकअप के बाद अश्वगंधा लेना शुरू किया तो उसे ब्रेकअप के तनाव से बहुत आराम मिला |

हाँ आप सही सुन रहे हैं यह वही अश्वगंधा है जिसे भारत में एक औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है |

कोरोना काल के बाद भारत के लोग भी आयुर्वेद की तरफ लौट रहे हैं ऐसे में हो सकता है कि किसी ने आपको भी अश्वगंधा लेने की सलाह दी हो | आज कल विदेशी धरती पर भी आयुर्वेद इतना प्रसिद्ध हो गया है कि न्यूयोर्क टाइम्स और फोब्र्स जैसी पत्रिका भी अश्वगंधा के फायदे और नुकसान के बारे में बता रही हैं |

आज की खबर में जानेंगे अश्वगंधा लेने के फायदे

आज कल हर इंसान की दिनचर्या इतनी व्यस्त हो गयी है कि वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान ही नहीं दे पाता है | दिनचर्या में बदलाब के कारण इंसान इतना आलसी हो गया है कि वह पहले से ज्यादा बीमार होने लगा है | डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाँ की तीन चौथाई मौत की वजह दिनचर्या में बदलाब के कारण होने वाली बीमारियाँ हैं | दर्द को कम करेने के लिए लोग भिन्न भिन्न प्रकार की दवाइयां और केमिकल का प्रयोग करते हैं जिससे लिवर और किडनी ख़राब हो जाते हैं | आयुर्वेदिक दवाएं और उपाय शरीर में किसी भी प्रकार के दुष्टप्रभाव नहीं देते हैं , यही कारण है की लोग अब नेचरल प्रोडक्ट की तरफ ज्यादा रुख कर रहे हैं | एलोपैथिक डॉक्टर्स भी इस बात से इंकार नहीं कर सकते हैं |

अश्वगंधा क्या है

अश्वगंधा एक जड़ीबूटी है , इसे असंगध और बाराहरकर्णी भी कहते हैं | इसका उपयोग आयुर्वेदिक  तरीके से बिमारियों को ठीक करने में किया जाता है | विदेशी बाजार में इसे भारतीय जिनसेंग भी कहते हैं | इसका अंग्रेजी नाम विथानिआ सोम्निफ़ेरा है | अश्वगंधा की जड़ ,बीज ,तना और फल सभी को दवा के रूप में प्रयोग होता है |

अश्वगंधा को लेने के फायदे

अश्वगंधा को हम सामान्य तौर पर तो ले ही सकते हैं लेकिन कुछ बिमारियों में इसके बहुत अच्छे प्रभाव देखने को मिलते हैं जैसे कि ब्लड शुगर लेवल को सामान्य करने में , मेन्टल हेल्थ में सुधार के लिए ,हार्ट हेल्थ को सुधारने में ,मोटापा कम करने में , मांसपेशियों को मजबूती देने में , याददाश्त को तेज करने में , पुरुष और महिला बाँझपन में |

ये लोग अश्वगंधा को ले बिना डॉक्टर सलाह के

प्रेग्नेंट महिलाएं , लो बीपी के मरीज , आर्थराइटिस के रोगी , थाइराइड के मरीज , प्रोस्टेट के मरीज |

अश्वगंधा बाजार में कई रूप में मिलता है बाजार में यह टेबलेट और चूर्ण रूप में मिलता है | चूर्ण रूप में आधा चम्मच और टेबलेट के रूप में 1 –  1 गोली खाना खाने के बाद लेना चाहिए | अश्वगंधा को पानी , दूध के साथ ले सकते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *