सचिन पायलट की बगावत क्या हो सकता है राजस्थान की सियासत में बड़ा उलटफेर
कांग्रेस के फरमान को खारिज करते हुए पायलट ने रखा उपवास, कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी
क्या कारण है सचिन पायलट की बगावत का , क्या राजस्थान की सियासत में ठीक चुनाव से पहले कोई बड़ा उलटफेर हो सकता है | आइये जानें-
राजस्थान में जल्दी ही चुनाव होने वाले हैं | इससे ठीक पहले ही कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अनशन शुरू कर दिया | पार्टी की चेतावनी के बाद भी पायलट ने यह कदम उठाया है | पायलट ने क्यों ऐसा रुख अपना रखा है? क्या होगा सचिन पायलट का अगला कदम ? एक तरफ तो वह अपनी ही पार्टी से बगावत कर रहे हैं और दूसरी ओर वह राजस्थान की मुख्य विपक्षी पार्टी पर भी गंभीर आरोप लगा रहे हैं | आखिरकार क्या करना चाहते हैं पायलट ? क्या वाकई में चुनाव से पहले राजस्थान की सियासत में कोई बड़ा उलटफेर होने वाला है ?
जनता के वादे होंगे पूरे,
हर भ्रष्टाचार की हो जांच,
राजस्थान का है दृढ़संकल्प,
सत्य पर नहीं आने देंगे कोई आंच। pic.twitter.com/ChYSHt6SAg— Sachin Pilot (@SachinPilot) April 11, 2023
पहले जानते हैं कि पायलट अनशन पर क्यों बैठे
सचिन पायलट ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमे उन्होंने वर्तमान सीएम अशोक गहलोत और भाजपा की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीच मिलीभगत के आरोप लगाए | उन्होंने ने आरोप लगाया कि जब वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री थी तब उनकी सरकार में कई घोटाले हुए | जिनकी जांच होनी चाहिए इसके लिए उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कई बार पत्र भी लिखे , परन्तु अभी तक इस पर कोई कार्रबाई नहीं हुयी | इसी को लेकर पायलट ने अनशन शुरू करने का एलान किया|
पायलट के अनशन के एलान के बाद राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने एक पत्र जारी करते हुए कहा कि सरकार के खिलाप इस तरह के कदम को अनुशासन हीनता समझा जायेगा| रंधावा की चेतावनी के बाद पायलट के अनशन के मंच पर ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं दिया | मंच के बैनर पर केवल इतना ही लिखा था कि वसुंधरा सरकार में हुए भ्रष्टाचार्य के खिलाप अनशन|
रंधावा ने अपने पत्र में ऐसा क्या लिखा था
रंधावा ने जो खत लिखा था उसमे साफ़ साफ़ लिखा कि पायलट का अनशन पार्टी के हित में नहीं है | यदि पायलट के सरकार के साथ कोई भी परेशानी है , तो उसे पार्टी फोरम पर चर्चा करें, इस तरह मीडिया और जनता के बीच जा कर नहीं | रंधावा ने कहा कि में पांच महीने से राजस्थान प्रभारी हूँ , किन्तु पायलट ने मुद्दा उठाया है उसके बारे में उन्होंने मुझ से कभी कोई चर्चा नहीं की | रंधावा ने कहा की सचिन पायलट को शांति पूर्ण तरीके से बात करनी चाहिए , क्योकि इसमें कोई विवाद नहीं है कि वह पार्टी के बहुमूल्य सदस्य हैं|
ताज़ा अपडेट: 5 घंटे की भूख हड़ताल के बाद मंगलवार शाम को सचिन पायलट ने अपनी हड़ताल ख़त्म करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया की उनकी भ्रस्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वो अपनी ही सरकार के खिलाफ आगे भी ऐसी अनसन पर बैठ सकते है|
Heartfelt gratitude for all your affection and support 🙏 pic.twitter.com/MZ5fSeTaOa
— Sachin Pilot (@SachinPilot) April 12, 2023
