Headlines

पीएम मोदी ने बीकानेर में किया जनसभा को समबोधित, कांग्रेस पर किया हमला, राजस्थान को दो 24 हजार करोड़ की सौगात

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 8 जुलाई को बीकानेर के दौरे पर थे। उन्होंने वहां एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान पीएम ने राजस्थान को 24 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने जनसभा में अगले चुनावों में बीजेपी की जीत का दावा भी किया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में केबल मौसम का ही पारा नहीं चढ़ता। बल्कि कांग्रेस की सरकार के खिलाफ जनता का भी पारा चढ़ा हुआ है। जब जनता का पारा चढ़ता है तो सत्ता की गर्मी उतारते और सत्ता बदलते भी वक्त नहीं लगता है।

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली से राजस्थान के लिए योजनाएं भेजते हैं लेकिन कांग्रेस का पंजा जयपुर में ही उन योजनाओं पर झप्पटामार देता है। पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की जल जीवन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि जल जीवन योजना में राजस्थान को सबसे टॉप पर होना चाहिए था। लेकिन यह धीमा करने वाले राज्यों की लिस्ट में शामिल है। पुरे देश में 130 जिले ऐसे हैं जहाँ घरों के नलों में शत-प्रतिशत जल पहुंच रहा है। लेकिन दुःख की बात यह है कि इन जिलों की लिस्ट में राजस्थान का एक भी जिला नहीं है। कांग्रेस को जनता की परेशानियों से कुछ भी लेना देना नहीं है। पीएम ने आगे कहा कि पिछले चार सालों में कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान को भरी नुकसान पहुंचाया है। यह बात राजस्थान की सरकार भी जानती है कि इस बार उनकी हार सुनिश्चित है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कहावत  हुए कहा “जैसे दिया बुझने से पहले जोर से लपलपाता है” कांग्रेस की सरकार भी ऐसी ही स्थिति में आ चुकी है। कांग्रेस अपनी हार के डर से राजस्थान के लोगों को गुमराह करने पर उतर आयी है। पीएम मोदी ने ये भी कहा “कांग्रेस मतलब लूट की दुकान झूठ का बाजार ” है जनता अब सब जान चुकी है। अब राजस्थान की जनता को परिवारवाद की सरकार नहीं विकासवाद की सरकार चाहिए। अब राजस्थान को स्थिर सरकार और डबल इंजन की सरकार चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *