Headlines

प्रगति मैदान में भारत मंडपन समारोह में अपने तीसरे कार्यकाल को लेकर पीएम मोदी ने किया बड़ा दावा

Spread the love

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में भारत मंडपन समारोह के उद्धघाटन समारोह में अपने तीसरे कार्यकाल का अनुमान जताते हुए कहा कि भारत दुनिया की अर्थव्यवस्था में टॉप थ्री में शामिल होगा।

पीएम मोदी ने समारोह में कहा कि ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर कहा रहा हूँ कि तीसरे कार्यकाल में भारत दुनियां की तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में होगा। मतलब तीसरे कार्यकाल में टॉप थ्री इकॉनमी में भारत गर्व के साथ खड़ा होगा। हमारे तीसरे कार्यकाल में देश की विकास यात्रा और तेज होगी। देशवासी अपने सपने आँखों के सामने पुरे होते हुए देखेंगे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि  पहले कार्यकाल में भारत दुनियां की इकॉनमी में दसवें स्थान पर था। जब आपने मुझे काम दिया तब हम दस नंबर पर थे। हमारे दूसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनियां की एजेंसीज कह रही हैं कि भारत में से एक्सट्रीम पावर्टी ख़त्म होने की कगार पर है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज दुनियां यह स्वीकार कर रही है कि भारत लोकतंत्र की जननी है। आज हम आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं तो यह भारत मंडपन हम भारतियों ने अपने लोकतंत्र को दिया एक खूबसूरत उपहार है। उन्होंने कहा कि कुछ ही हफ़्तों में यहां जी 20 से जुड़े आयोजन होंगे। दुनियां के बड़े बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष यहाँ उपस्थित होंगे। उस समय भारत का बढ़ता कद और भारत के बढ़ते कदम इस भारत मंडपन से दुनियां देखेगी।

पीएम मोदी ने कारगिल युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि आज का दिन हर देशवासी  के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज कारगिल विजय दिवस है। देश के दुश्मनों ने जो दुस्साहस किया था उसे माँ भारती के बेटे-बेटियों ने अपने पराक्रम से परास्त कर दिया था। कारगिल युद्ध में अपना बलिदान देने वाले प्रत्येक वीर को मैं पूरे राष्ट्र की तरफ से श्रद्धांजलि देता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *