May 20, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने हिन्दू युवाओं को देश और हिन्दू रक्षा का संकल्प दिलाया

प्रवीण तोगड़िया सोमवार को माई मंगेशकर सभागृह में आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मलेन और त्रिशूल दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करने इंदौर पहुंचे। यहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए युवाओं को देश और हिन्दू रक्षा का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बजरंग दल को बैन लगाने की बात केवल चुनावी शिगूफा है और कुछ नहीं। कर्नाटक में बजरंग दल पर कोई बैन नहीं लगने वाला। यह सुझाव पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में भी आया था। उन्होंने इसे स्वीकार भी किया था।

मणिपुर में हिन्दू शरणार्थी शिबिरों में रहने पर मजबूर

उन्होंने मणिपुर की हिंसा पर कहा कि आज से पहले कश्मीर के हिन्दुओं को ही मारकर भगाकर शरणार्थी शिविरों में रहने पर मजबूर किया गया था। लेकिन अब यह मणिपुर में भी हो रहा है वहां का हिन्दू शरणार्थी शिविरों में रहने पर मजबूर है। हालात ऐसे बनाये जा रहे हैं की हमारी बेटी नूपुर शर्मा आज भी वहां से बाहर नहीं निकल पा रही है।

तोगड़िया ने आगे कहा कि देश में कन्हैया का सिर काटने, श्रद्धा के 25 टुकड़े करने जैसी घटनाएं हुयी हैं। राम नवमी की शोभा यात्रा पर हमले हुए। तोगड़िया ने कहा कि देश में हिन्दू सुरक्षित नहीं है। इसके लिए अब हमने सुरक्षित हिन्दू, वीर हिन्दू विजेता अभियान शुरू किया है। इस अभियान में हम हिन्दू युवाओं को मिल्ट्री ट्रेनिंग दे रहे हैं। इसमें युवा आर्मी और पुलिस में भर्ती होंगे। हम एक त्रिशूल देकर वीरता का सन्देश हिन्दू युवाओं को दे रहे हैं।

फिल्म केरला स्टोरी पर भी बोले तोगड़िया

तोगड़िया ने फिल्म द केरला स्टोरी पर कहा कि मुझे किसी भी पार्टी के बारे में कुछ नहीं कहना है। लेकिन देश में हिन्दू बहन बेटीयां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि द केरला स्टोरी केवल फिल्म ही नहीं है बल्कि हिन्दुओं की असुरक्षित बहन बेटियों का डोक्यूमटेशन है। इस फिल्म का जश्न मनाने की जगह हिन्दू बहन बेटियों को लव जिहाद का शिकार बनने से बचाने की जरूरत है। इसके लिए देश में एंटी लव जिहाद और मुस्लिम जनसँख्या कानून बनना बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *