प्रियंका गाँधी ने एमपी के मंडला से सीएम शिवराज सिंह पर बोला हमला, कहा बीजेपी ने सत्ता में आने के बाद आपसे आपके अधिकार छीन लिए
कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के आदिवासी वोटबैंक को साधने के लिए मंडला पहुंची। यहाँ से उन्होंने शिवराज सिंह चौहान सरकार पर जम कर हमला बोला। उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कांग्रेस ने आपको जो भी अधिकार दिए थे और आपको सशक्त बनाने के लिए जो भी काम किये थे। बीजेपी ने सरकार में आने के बाद आपसे वे सब अधिकार छीन लिए गए। प्रियंका गाँधी ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि मनरेगा लागू नहीं किया गया। गावों में रोजगार के अवसर नहीं होने के कारण पलायन बढ़ गया। उन्होंने कहा आपकी जमीन छीनी जा रही है। आपको आपकी उपज का सही दाम नहीं दिया जा रहा है। जब आप आंदोलन करते हैं तो आप पर गोलियां चलायी जाती हैं।
जातीय जनगणना की पैरवी की
प्रियंका गाँधी में मंडला में हुयी जनसभा में जातीय जनगणना की पैरवी करते हुए कहा कि जातीय जनगणना बड़ी आबादी को न्याय दिलाने के लिए कराई जा रही है। इसके अलावा प्रियंका गाँधी ने एक नयी योजना की घोषणा करते हुए कहा कि अब स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के खाते में भी सीधे पैसे आएंगे। पढ़ो पढ़ाओ योजना के तहत पहली से आठवीं कक्षा के छात्रों के खाते में हर माह 500 रुपये, नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों के खाते में 1000 रुपये और 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के खाते में 1500 रुपये हर माह कांग्रेस सरकार देगी।
प्रियंका गाँधी ने कहा अपनी शक्ति को पहचाने और वोट करें
प्रियंका गाँधी ने कहा कि जितने भी नेता हैं उन्हें बनाने वाले आप हैं। आप वोट नहीं देंगे तो किसी की हिम्मत नहीं है कि वह इस मंच पर खड़ा हो सके। तो शक्ति भी जनता की है और वोट भी जनता का है। प्रियंका गाँधी ने जनता से अपील की कि अपनी शक्ति को पहचाने और जागरूक बने और वोट देने जरूर जाएँ। अपनी शक्ति को पहचाने और अपने साथ खेले जाने वाले खेल को समझें। प्रियंका गाँधी ने शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस सरकार में कितने सारे पद खाली हैं। आप कहीं भी किसी भी स्तर पर देख लीजिये पद खाली पड़े हैं। लेकिन नौजवान फिर भी बेरोजगार है।
