Headlines

विधानसभा चुनाव के परिणाम पर राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Spread the love

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम रविवार 3 दिसंबर को जारी हुए। इन परिणामों पर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम इसे स्वीकार करते हैं।

राहुल गाँधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं – विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद – प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।”

दरअसल मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस को भारी बहुमत के साथ जीत मिली है। कांग्रेस पार्टी को मध्यप्रदेश में 66 सीटें मिली। राजस्थान में 69 सीटें मिली। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 35 सीटें मिली और तेलंगाना में कांग्रेस को भारी बहुमत के साथ 64 सीटें मिली हैं।

प्रियंका गाँधी ने दी अपनी प्रतिक्रिया

प्रियंका गाँधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,  ”तेलंगाना की जनता ने इतिहास रचते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जनादेश दिया है। यह प्रजाला तेलंगाना की जीत है। यह प्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की जीत है। तेलंगाना की जनता को तह-ए-दिल से धन्यवाद। कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए संकल्पबद्ध है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस पार्टी को विपक्ष की भूमिका सौंपी है। जनता का फैसला सिर माथे पर।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *