May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

राहुल गाँधी दो दिवसीय मिजोरम दौरे पर, वंशवाद की राजनीति के सवाल पर भड़के राहुल गाँधी, बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने आज मंगलवार को कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जब उनसे पूछा गया कि बीजेपी उन पर वंशवाद की राजनीति का आरोप लगाती है। तो इस सवाल के जवाब में राहुल गाँधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अमित शाह का बेटा क्या करता है, राजनाथ सिंह का बेटा क्या करता है। मुझे पता है अमित शाह का बेटा भारतीय क्रिकेट को चलाता है। राहुल गाँधी ने आगे कहा कि पहले बीजेपी को अपने नेताओं को देखना चाहिए कि उनके बेटे क्या करते हैं। अनुराग ठाकुर के अलावा और भी लोग हैं जो वंशवाद की राजनीति का उदाहरण हैं।

इजरायल हमास की जंग पर दी प्रतिक्रिया

राहुल गाँधी ने इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर तरह की हिंसा के खिलाफ है। हम निर्दोष लोगों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा की सराहना नहीं करते हैं। हम हर तरह की हिंसा का विरोध करते है। इस बात की परवाह किये बिना कि इसे किसने और कैसे अंजाम दिया।

राहुल गाँधी ने आगे कहा कि हमारे संकल्प में साफ है कि हिंसा करने वाले को मांफ करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। जो भी लोगों की जान लेता है वह गलत है। निर्दोष नागरिकों को मरना अपराध है और हम इसका विरोध करते हैं।

मिजोरम में करेंगे चुनाव प्रचार

मिजोरम में सात नवंबर को चुनाव होने वाले हैं। पार्टी के प्रचार के लिए राहुल गाँधी एक दिन पहले ही अपने दो दिवसीय दौरे पर मिजोरम पहुंचे। मिजोरम कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष लालरेमरूता रेंथली ने कहा था कि इस दौरान चानमारी जंक्शन से राजभवन तक लगभग 4-5 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। इसके साथ ही राज्यपाल के आवास के पास एक रैली को सम्बोधित करेंगे। रेंथली ने बताया था कि राहुल गाँधी पार्टी नेताओं से मिलेंगे और आइजोल में एक संवाददाता सम्मलेन को सम्बोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *