यूपी की बीजेपी सरकार के काम काज पर बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कहा बीजेपी की सरकार ने कुछ काम नहीं किया
सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी जब से सत्ता में आयी है जब से बीजेपी ने कुछ काम तो किया नहीं है बस देश की अर्थव्यवस्था सामाजिक सद्भाव और लोकतंत्र को तहस नहस करने पर तुली है। बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की पवित्रता को नष्ट करने की रणनीति बनाने लगी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी द्वारा जनादेश के साथ खिलवाड़ को देश की जनता अब बर्दाश्त नहीं करने वाली है। समाजवादी पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव को बहुत ही गंभीरता के साथ ले रही है। बूथस्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविरों द्वारा सपा कार्यकर्ताओं को बीजेपी की साजिशों और चुनावी हथकंडों से परिचित कराया जा रहा है। बोजेपी की सरकार ने देश की जनता को विकास के नाम पर जो धोखा दिया है उसे घर घर और जन जन तक पहुंचने का समाजवादी पार्टी ने संकल्प लिया है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में समजवादी पार्टी की सरकार ने जो उल्लेखनीय विकास कार्य बिजली, सड़क, नदियों की सफाई और प्रमुख स्थलों का सौंदर्यीकरण के साथ वृहद वृक्षारोपण आदि हुए थे। बीजेपी की सरकार उन विकास कार्यों को बर्बाद करने पर तुली है। बीजेपी की सरकार ने जनता को परेशान करने के सिवाय और कुछ काम नहीं किया। इस सरकार से किसान, नौजवान, शिक्षक और व्यापारी सभी परेशान है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि बीजेपी राज में जनता सरकारी और प्रशासनिक उत्पीड़न से क्षुब्ध और आक्रोशित है। भाजपाइयों और पुलिस के द्वारा गरीबों के घर उजाड़े जा रहे हैं। कभी भी किसी का भी घर बुलडोजर से गिरा दिया जाता है। बीजेपी सरकार की चल चरित्र और चेहरा अब जनता के सामने उजागर है। सवैधानिक संस्थाओं को योजनानुसार कमजोर किया जा रहा है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। नागरिक अधिकार छीने जा रहे हैं।
अखिलेश यादव ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यूपी की सभी 80 सीटों पर शिखस्त देने के लिए हर स्तर पर तैयार रहना है।
