May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष पर बोला हमला, कहा लोकसभा चुनाव में सपा का खता तक नहीं खुलेगा

अभी हाल ही में एनडीए गठबंधन में शामिल हुए सुभासपा के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष पर हमला बोला है। गोरखपुर में उन्होंने कहा कि सुभासपा समाजवादी पार्टी का विकल्प बन कर उभर रही है। उनकी पार्टी महिलाओं को एकजुट करने का काम कर रही है। उनकी पार्टी की सभा में 10-20 हजार लोग आसानी से जुट जाते हैं। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मैनपुरी, सहारनपुर, झाँसी और गोरखपुर की सभाओं से सुभासपा के मजबूत संगठन की तागत दिखी है। यही वजह है कि सभी दल हमें अपने साथ लेना चाहते हैं। विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी का गठबंधन सपा के साथ था। इस गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में 125 सीटों पर जीत हासिल की। लेकिन अब हमने सपा का साथ छोड़ दिया है।

सपा पर साधा निशाना

ओमप्रकाश राजभर ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा का खाता तक नहीं खुलेगा। इसलिए सपा परेशान नजर आ रही है। संसद में विपक्ष द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अब 2024 लोकसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो गयी है। अब विपक्षी एकता के पास तागत नहीं बची तो चुनाव जीतने का सवाल ही कहाँ पैदा होता है। ओमप्रकश राजभर ने लोकसभा चुनाव में सपा को यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।

सपा में दोबारा जाने के सवाल पर कहा

ओमप्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव की तरफ से मिले प्रस्ताव के सवाल पर बड़ी बात कही। उन्होंने सपा में दोबारा जाने की बात पर भी इंकार किया। उन्होंने शिवपाल यादव को लेकर बड़ा दावा किया कि शिवपाल यादव खुद सुभासपा में आएंगे। बोजेपी की विचारधारा के सवाल पर उन्होंने साथ होने का दावा किया। उन्होंने कहा बीजेपी स्वतंत्रता दिवस की ख़ुशी मना रही है। इसलिए देशवासियों को भी ख़ुशी मनानी चाहिए। ओमप्रकाश राजभर सर्किट हाउस में 8 जिलों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने आये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *