May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

सुभासपा हुयी एनडीए में शामिल, ओपी राजभर ने ट्वीट कर बताया और गृहमंत्री का शुक्रिया अदा किया

लोकसभा चुनाव आने से पहले यूपी की राजनीती में बहुत बड़ा बदलाव हुआ है। ओपी राजभर की अगुवाई वाली पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एनडीए में शामिल हो गयी है। इसकी जानकारी ओपी राजभर ने आज रविवार को ट्वीट कर दी। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का शुक्रिया भी किया।

ओपी राजभर ने अपने ट्वीट में लिखा “सामाजिक न्याय देश की रक्षा- सुरक्षा, सुशासन वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नैजवानों, हर कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेगी”।

ओपी राजभर ने एक और ट्वीट किया जिसमे उन्होंने लिखा “मा. गृहमंत्री भारत सरकार आदरणीय श्री अमित शाह जी से दिल्ली में भेंट हुयी और माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया। मैं मा. अमित शाह जी, मा. प्रधानमंत्री जी, मा. मुख्यमंत्री जी, मा. जेपी नड्डा को धन्यबाद देता हूँ।

गृहमंत्री अमित शाह ने किया एनडीए में स्वागत

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर सुभासपा के एनडीए में शामिल होने की जानकारी दी। अमित शाह ने ट्वीट में कहा “ओपी राजभर से दिल्ली में भेंट हुयी और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में आने का निर्णय लिया। मैं उनका एनडीए परिवार में स्वागत करता हूँ। राजभर जी के आने से उत्तर  प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा गरीब और वंचितों के कल्याण हेतु किये जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *