Headlines

देवरिया हत्याकांड पर हो रही सियासत पर सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर ने दिया बड़ा बयान, कहा इस मामले को ब्राह्मण बनाम यादव न बनायें

Spread the love

उत्तर प्रदेश के देवरिया हत्याकांड के मामले में सियासत जोर पकड़ती जा रही है। सपा ने योगी सरकार पर आरोप लगाया है कि योगी सरकार एक पक्ष के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। जबकि दूसरे पक्ष में पहले प्रेमचंद यादव की हत्या हुयी थी। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने सत्यप्रकाश दुबे के परिवार पर हमला कर दिया। सपा के आरोप के बाद सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने इस मामले पर बयान दिया है।

ओम प्रकाश राजभर ने देवरिया हत्याकांड को लेकर कहा

जब ओम प्रकाश राजभर से देवरिया हत्याकांड को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा “ऐसी घटनाओं में हम उन साथियों को कहना चाहते हैं कि अफवाह न फैलाएं। सरकार दोनों पक्षों को न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है। हम इस मामले में इस बात के पक्ष में नहीं है कि इसे यादव बनाम ब्राह्मण बनाया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि इस केस में पाल, राजभर भी शामिल हैं, ब्राह्मण भी शामिल हैं और यादव भी शामिल हैं तो फिर कैसे यह एक जाति का मामला हो गया। ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहा कि अगर इस मामले पर राजनीती करने वाले लोग इस मामले को ब्राह्मण बनाम यादव बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो हम इससे बिल्क़ुल भी सहमत नहीं हैं। दोनों ही पक्ष पीड़ित हैं, हम चाहते हैं की दोनों ही पक्षों की आर्थिक मदद होनी चाहिए।

क्या है पूरा मामला उस दिन का

दरअसल, दो अक्टूबर को देवरिया के लेहड़ा टोला गांव में जमीन विवाद में पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद प्रेमचंद यादव के समर्थकों ने सत्यप्रकाश दुबे के परिवार पर हमला कर दिया था, जिसमें बच्चों समेत पांच की मौत हो गई थी। जबकि एक बच्चा घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। इस मामले में दोनों तरफ से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

दुबे परिवार में से जिन्दा बचे देवेश ने आरोप लगाया है कि प्रेमचंद यादव ने सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर संपत्ति बनायीं है। जिसे बुलडोजर से गिराने की मांग की। वहीं छः अक्टूबर को राजस्व विभाग के अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और प्रेमचंद यादव के घर की पैमाइश की, जिसके बाद गांव में तनाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *