Headlines

बरेली में दिल दहलाने वाला मामला आया सामने, छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को फेंका ट्रेन के सामने, सीएम योगी आये एक्शन में

Spread the love

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र से एक दिलदहलाने वाली खबर सामने आयी है। यहाँ दो शोहदों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक छात्रा को ट्रेन के आगे फेंक दिया। जिससे उस छात्रा का एक हाथ और दोनों पैर कट गए। इस घटना में उस छात्रा की कई हड्डियां भी टूट गयी हैं। अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत चिंताजनक है।

एक्शन में सीएम योगी

इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। इस मामले में अफसरों ने मौके पर जाकर पीड़ित परिवार से बातचीत की और कार्यवाई के निर्देश दिए।  बुधवार सुबह कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी राजेश कुमार सिंह, डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने अस्पताल जाकर परिवार और डॉक्टरों से बात की। सीबीगंज इंस्पेक्टर अशोक कम्बोज, हल्का इंचार्ज नितेश कुमार और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस ने आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ शासन की ओर से पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी गयी है।

क्या है पूरा मामला

सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इंटर की छात्रा सीबीगंज में शाम को कोचिंग के लिए जाती है। उसके अधिवक्ता चाचा ने बताया कि एक युवक और उसका दोस्त आते जाते उससे छेड़छाड़ करते थे। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद छात्रा के परिजनों ने आरोपी के परिजनों से इसकी शिकायत की। लेकिन उसके बाद भी वे नहीं माने।

छात्रा मंगलवार को भी कोचिंग गयी थी। शाम को वापिसी के वक्त वह खड़ौआ रेलवे क्रासिंग के पास लहूलुहान हालात में मिली। उसके दोनों पैर कटे हुए थे। जानकारी करने पर पता लगा कि उन्हीं दोनों युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी, और विरोध करने पर उसे ट्रेन के आगे फेंक दिया।

पुलिस ने छात्रा को इज्जतनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और वहां रात में ही उसका ऑपरेशन किया गया। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका गया या कुछ और हुआ। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *