पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक और प्रौद्योगिकी भागीदारी बढ़ाने का अवसर – जीना रायमोंडो
अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने कहा कि अगले सप्ताह पीएम मोदी अमेरिका की यात्रा पर आ रहे हैं। उनकी यह यात्रा दोनों देशों की वाणिज्यिक और प्रोद्योगिकी भागीदारी को आगे बढ़ाने का अवसर होगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन 22 जून को वाशिंगटन डीसी में राजकीय अथिति के रूम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे। वह उसी दिन अमेरिकी कॉग्रेस के सयुक्त सत्र को सम्बोधित करेंगे। उसके बाद राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन रात्रि भोज में पीएम मोदी की मेजबानी करेंगे।
रायमोंडो ने अमेरिका भारत व्यापार परिषद् की वार्षिक भारत विचार शिखर बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकारों के बीच रक्षा, सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रंखला, स्वच्छ ऊर्जा और अंतरिक्ष सहित वाणिज्यिक और रणनीतिक प्रौद्योगिकी को बढ़ाने का अवसर होगा। रायमोंडो भारत-अमेरिका संबंधों की समर्थक मानी जाती है। वह और केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पियूष गोयल महत्वपूर्ण और उभरती हुयी प्रौद्योगिकी के विकास और सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
रायमोंडो ने कहा कि सेमीकंडक्टर इस प्रयास के लिए आवश्यक है और मैंने और मंत्री गोयल ने जिस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये थे। वह दोनों पक्षों को और नजदीक लाएगा। हम दोनों मजबूत और सुरक्षित सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रंखला बनाने की तत्काल आवश्यकता के पक्ष में हैं। वाणिज्यिक संवाद के दौरान दोनों देशों ने एक नए कार्यसमूह की भी घोषणा की। जो दोनों देशों के मजबूत व्यापार और निवेश संबंधों और उद्यमशीलता की साझा भावना का लाभ उठाएगा। विशेष रूप से यह उभरती हुयी प्रौद्योगिकी में नवोन्मेषण और रोजगार को बढ़ाने पर जोर देगा।

