उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023
उत्तर प्रदेश में अब चुनावी माहौल शुरू होने वाला है उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों की तारीख की घोषणा हो गयी है | उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव 4 और 11 मई को होंगे |
यूपी चुनाव आयोग ने बताया है कि यूपी में नगर निकाय चुनाव की वोटिंग 4 और 11 मई को होगी | और 13 मई को चुनावों के नतीजे घोषित होंगे | यूपी निकाय चुनावों के लिए 2 चरणों में वोटिंग होगी | पहले चरण में 9 मंडलों में वोटिंग होगी जिसमे आगरा ,वाराणसी , लखनऊ , गोरखपुर , सहारनपुर , मुरादाबाद , झाँसी , प्रयागराज , देवीपाटन हैं | दूसरे चरण में भी 9 मंडलों में वोटिंग होगी जिसमे मेरठ , अलीगढ , कानपूर , चित्रकूट , अयोध्या , बस्ती , आजमगढ़ और मिर्जापुर शामिल हैं |
यूपी निकाय चुनावों के लिए जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सार्वजानिक सूचना की तारीख की घोषणा कर दी गयी है | चुनाव आयोग द्वारा पहले चरण के लिए नामांकन भरने की तारीख 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक और दूसरे चरण के लिए 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक निश्चित की गयी है |
उम्मीदवारों को सिंबल मिलेंगे इस दिन
निकाय चुनावों में नामांकन वापिस लेने की तारीख पहले चरण के लिए 20 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 27 अप्रैल है | यूपी नगर निकाय चुनावों में उम्मीदवारों को चुनावी सिंबल पहले चरण के लिए 21 अप्रैल को और दूसरे चरण के लिए 28 अप्रैल को मिलेंगे | इस बार 17 नगर निगम , 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायतों में चुनाव कराया जायेगा | इस चुनाव के लिए 43231827 वोटर्स हैं , जिसमे से पुरुष वोटर्स 22983728 हैं और महिला वोटर्स 20248099 हैं |
पहले चरण में इन जिलों में होगी वोटिंग
यूपी में निकाय चुनावों में पहले चरण में वोटिंग आगरा, शामली, मुरादाबाद, मुज्जफरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, रामपुर, मथुरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, जालौन, ललितपुर, कौशांभी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर,लखीमपुर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती,गोरखपुर, देवरिया , महराजगंज , कुशीनगर , गाज़ीपुर, वाराणसी , चंदौली, जौनपुर, होगी |
दूसरे चरण की वोटिंग इन जिलों में होगी
दूसरे चरण में मेरठ , हापुड़, गौतमबुद्ध नगर , गाज़ियाबाद , बागपत, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ, कानपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, हमीरपुर, चित्रकूट, महोवा, बाँदा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर,बाराबांकी, अमेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थ नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर, चुनाव होगा |
