राष्ट्रीय युवा एचआईवी और एड्स जागरुकता दिवस (NYHAAD 2023)- “जरूरी जानकारी और सावधानी”
आज 10 अप्रैल को हम राष्ट्रीय युवा एचआईवी और एड्स जागरुकता दिवस के रूप में मनाते हैं | आज की युवा पीढ़ी ऐसी पीढ़ी है जिसने एचआईवी और एड्स के बिना दुनियाँ को जाना ही नहीं है|
2013 से 10 अप्रैल को राष्ट्रीय युवा एचआईवी और एड्स जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है | इस दिन स्कूलों और कॉलेजों में युवा पीढ़ी को एचआईवी और एड्स के बारे में जागरुक किया जाता है |
एचआईवी और एड्स के प्रति जागरुकता
हमारे देश भारत में इस बीमारी के प्रति बात करना शर्म की बात समझी जाती है यदि यहाँ कोई व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव निकल आता है तो उसे बड़े ही घृणा की नजर से देखा जाता है ऐसा लगता है कि उसने कोई पाप कर दिया हो | हमें अपने समाज को एचआईवी / एड्स के प्रति जागरूक करने की जरुरत है की यह एक बीमारी है जिसका इलाज़ संभव है | हमारा समाज एड्स होने की वजह बस एक ही समझता है कि यह एक से ज्यादा लोगों के साथ सेक्स करने से होता है , जबकि ऐसा नहीं है की यह बस एक से ज्यादा लोगों के साथ सेक्स करने से ही होता है इसके और भी कारन हैं जिनकी वजह से भी एड्स हो सकता है | पहले किसी समय पर इस बीमारी का इलाज़ नहीं था पर अब इस बीमारी का इलाज़ है और उस इलाज़ से लोग सही भी हुए हैं | सरकार द्वारा एड्स और एचआईवी के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए टेलीविज़न पर विज्ञापन भी चलाये जाते हैं | जिससे की लोगों में इसके प्रति जागरूकता बड़े और लोग इस बीमारी से भी बचे रहें | स्कूलों और कॉलेजों में भी शिक्षकों को छात्रों को एड्स और एचआईवी के प्रति जागरूक करना चाहिए |
शिक्षित होना चाहिए एचआईवी और एड्स के प्रति
समाज को एचआईवी और एड्स के प्रति शिक्षित होना चाहिए , इसके बारे में जानने से व्यक्तियों और समाज को तदनुसार कार्य करने की शक्ति मिलती है | जिन्हे आप प्यार करते हैं और अपने यौन सहयोगियों के साथ सुरक्षित सेक्स युक्तियों के बारे में जानें |
परीक्षण कराना
हर इंसान को चाहिए की वह समय समय पर अपना परीक्षण कराये जिससे कि वह अपनी एचआईवी की स्थिति को जान सके | जिससे कि उसे अपने आप को और दूसरों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी | अपने पास एक परीक्षण साइट खोजने के लिए , 1 (800)CDC – INFO (232 – 4636 )पर कॉल करें या hiv.cdc.gov पर लॉगिन करें |
इलाज कराओ
हर उस व्यक्ति को चाहिए जो की इससे संक्रमित है कि संस्थानों और संगठनों की तलाश करे जो की उपचार और जानकारी तक पहुंचाने में मदद करें |
स्थानीय रूप से , आपके साथ शामिल होने के लिए समुदाय , आधारित संगठन , कार्यक्रम और गरिविधियाँ हैं | इस कलंक को कम करने और जागरुकता बढ़ाने के लिए अपने समाज में एचआईवी और एड्स के बारे में बात करें |

