May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

गुजरात टाइटंस पर कोलकाता नाईट राइडर्स की धमाकेदार जीत : “अलीगढ़ के रिंकू सिंह ने रचा इतिहास”

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें किसी भी समय कुछ भी हो सकता है ऐसा ही कल गुजरात और कोलकाता के मैच में हुआ गुजरात ने कोलकाता को जीत के लिए 204 रन का लक्ष्य दिया | जब कोलकाता की बैटिंग शुरू हुई तो उसके धुरंधर बल्लेबाज कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए मैच के अंतिम ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे उस समय ऐसा लग रहा था कि मैच गुजरात की झोली में चला गया | उस समय अलीगढ़ के रिंकू सिंह के सामने प्रयागराज के यश दयाल थे लेकिन रिंकू सिंह ने असंभव को संभव करके कोलकाता को गुजरात के खिलाफ तीन विकेट से जीत दिलायी |

मैच के अंतिम ओवर की पहली गेंद पर उमेश स्ट्राइक पर थे , उन्होंने पहली गेंद पर एक रन लिया | अब स्ट्राइक पर थे रिंकू सिंह सब कुछ असंभव लग रहा था गुजरात के खेमे में ख़ुशी की लहर थी लग रहा था कि मैच गुजरात जीत चुका है लेकिन अगली पांच गेंदों पर रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के लगाकर मैच का रुख ही बदल दिया और जो ख़ुशी की लहर अभी तक गुजरात खेमे में थी वह ख़ुशी की लहर अब कोलकाता के खैमे में थी , क्योकि कोलकाता तीन विकेट से इस मैच को जीत चुका था | इसीलिए कहा जाता है जब तक मैच की आखरी गेंद नहीं गिर जाती है जब तक कुछ भी हो सकता है | यही कल अहमदाबाद में हुआ|

वेंकटेश और राणा ने निभाई शतकीय साझेदारी

जिस समय कोलकाता के 4 ओवर में 2 विकेट पर 28 रन थे | गुरबाज 15 रन और जगदीशन 6 रन बना कर पेवेलियन लौट चुके थे | उस समय वेंकटेश ने कप्तान राणा के साथ मिल कर 100 रन की साझेदारी की | कप्तान राणा 45 रन बना कर आउट हो गए | वेंकटेश ने 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया | वेंकटेश ने 40 गेंदों में 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 83 रन बनाये | रसेल , नारायण और शार्दुल भी जल्दी ही आउट हो कर पवेलियन लौट गए | उसके बाद रिंकू और उमेश ने मिलकर पारी को संभाला और टीम को जीत दिलायी | रिंकू सिंह मैन ऑफ़ द मैच रहे|

इससे पहले गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के खो कर 204 रन बनाये | जिसमें गुजरात की ओर से साहा ने 17 रन, गिल ने 39 , सुदर्शन ने 53 रन , अभिनव ने 14 रन , विजय शंकर ने नाबाद 63 और डेविड मिलर ने 02 बनाये | इस तरह गुजरात ने कोलकाता जीत के लिए 205 रन का लक्ष्य दिया , जिसे कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट खो कर प्राप्त किया और एक यादगार जीत हासिल की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *