Headlines

एक्ट्रेस जिआ खान केस में 10 साल बाद आया फैसला, सूरज पंचोली रिहा, कोर्ट ने कहा सूरज के खिलाप पर्याप्त सबूत नहीं

Spread the love

आज शुक्रवार को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सूरज पंचोली को एक्ट्रेस जिआ खान केस से बरी कर दिया। जब कोर्ट के यह फैसला सुनाया उस समय सूरज पंचोली कोर्ट रूम में मौजूद थे। कोर्ट ने कहा कि आपके खिलाप पर्याप्त सबूत नहीं हैं इसलिए यह कोर्ट आपको बरी करती है। सूरज पर जिआ खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा चल रहा था।

जिआ खान ने आज से 10 साल पहले सन 2013 में मुंबई स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या की थी। जिआ खान की माँ की शिकायत पर सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

उस समय जिआ खान के फ्लैट पर पुलिस को 6 पेज का एक सुसाइड नोट मिला था। जिसके हिसाब से जिआ खान सूरज के साथ अपने बिगड़े रिश्ते को लेकर काफी परेशान थी। इसके बाद जिआ खान  माँ ने सूरज के ऊपर केस किया था। सूरज पंचोली एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे हैं।

जिआ खान की माँ कोर्ट के फैसले के खुश नहीं कहा हाईकोर्ट जाउंगी

जिआ खान की माँ ने कोर्ट से बहार आकर मीडिया से कहा कि वह कोर्ट के फैसले से संतुष्ट नहीं है। वह हाईकोर्ट जाएगी जिससे उसकी बेटी को न्याय मिले। जिआ की माँ ने कहा कि कोर्ट ने अपना फैसला पर्याप्त सबूतों के अभाव में सुनाया है। लेकिन मेरी बेटी की मौत कैसे हुयी यह बात अभी तक साफ़ नहीं हुयी है, मैं शुरू से ही कह रही हूँ कि मामला मर्डर का है आत्महत्या का नहीं। उन्होंने कहा कि मैंने अभी हार नहीं मानी है मैं हाईकोर्ट जाउंगी।

केस से बरी होने  बाद सूरज का पोस्ट सच्चाई की जीत होती है

आज सुबह सूरज 10.30 बजे कोर्ट पहुंचे क्योकि कोर्ट ने 10.30 बजे का समय फैसला सुनाने के लिए रखा था। लेकिन जिआ खान की माँ राबिया कुछ दलीलें जमा कराना चाहती थी इसलिए कोर्ट ने फैसले को दो घंटे बाद सुनाने का निर्णय दिया। सुबह जब सूरज कोर्ट पहुंचे उस समय उनकी माँ जरीना वहाब उनके साथ थी लेकिन पिता आदित्य पंचोली कहीं भी दिखाई नहीं दिए। कोर्ट के फैसले से बरी होकर सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि सच्चाई की जीत होती है।

सूरज की माँ ने कहा कि बेटा बेकसूर है

आज कोर्ट के फैसले से पहले सूरज पंचोली की माँ ने कहा था कि उनका बेटा बेक़सूर है। उन्होंने कहा कि कोर्ट में मैं अपने बेटे के साथ रहूंगी, ये 10 साल मेरे बेटे ने नर्क की तरह काटे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें ऊपर वाले पर भरोसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *