Headlines

क्या बीजेपी राजस्थान में सीएम फेस घोषित करेगी या नहीं या पीएम मोदी के नाम पर चुनाव लड़ेगी

Spread the love

जैसे जैसे राजस्थान में चुनाव का वक्त नजदीक आने लगा है। वैसे ही राजस्थान में चुनावी घमासान शुरू हो गया है। पार्टियों ने एक दूसरे पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। राज्य की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे द्वारा लगातार जनसभाएं की जा रही हैं। जिनमे वे सत्तारूढ़ कांग्रेस पर लगातार निशाना साध रही हैं। फिर चाहे उदयपुर का कन्हैया लाल हत्याकांड हो या भ्रष्टाचार का मामला हो। अब सवाल यह उठता है कि बीजेपी चुनाव में सीएम फेस को घोषित करेगी या नहीं।

राजनीतिज्ञों की जानकारी के अनुसार बीजेपी के लिए राज्य में सीएम फेस को लेकर कोई समस्या नहीं है। क्योकि वसुंधरा राजे पहले भी राजस्थान की सीएम रह चुकी हैं और वह स्टेट लेबल पर राजस्थान की पॉपुलर लीडर हैं। इसलिए ऐसा नहीं हो सकता कि उनका सम्मान न किया जाये। लेकिन पीएम मोदी का चेहरा उनसे कहीं बड़ा है। तो सामूहिक नेतृत्व के आधार पर बीजेपी राजस्थान में पीएम मोदी के चेहरे पर भी चुनाव लड़ सकती है।

क्या कारण है की बीजेपी पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी

राजनीतिज्ञ जानकारों की मानी जाये तो जैसे ही बीजेपी वसुंधरा राजे का नाम सीएम पद के लिए एलान करती है। तो नेशनल लेबल के नेताओं की तो बात ही छोड़िये। राज्य स्तर पर भी बहुत से नेता ठंडे पड़ जायेंगे। और यह बीजेपी के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होगा। ऐसे में पार्टी यह रिस्क उठाने के लिए कतई तैयार नहीं होगी। बरहाल उम्मीद है कि पार्टी राजस्थान में पीएम मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *