Headlines

लोकसभा चुनावों में सीटों के बटवारे को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री मांझी का बड़ा वयान कहा पांच सीटें कम हैं हम सभी सीटों पर तैयारी कर रहे हैं

अभी लोकसभा चुनाव होने में एक साल का समय है। लेकिन जीनत राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने अलग अलग सीटों पर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मांझी ने सीटों के बटवारे को लेकर बड़ा वयान दिया है। गुरुवार को की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मांझी ने बिहार के सीएम नितीश कुमार से मांग की है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पांच सीटें तो बहुत कम हैं, हम तो सभी सीटों पर तैयारी कर रहे हैं।

हालाँकि मांझी ने यह बात भी कही कि उन्होंने नितीश कुमार के साथ रहने का वादा किया है और वह एकदम उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि यदि नितीश कुमार कुछ और सम्मानजनक सीटें देते हैं तो गठबंधन के लिए अच्छा होगा। हम लोग बहुत सीटें जीतेंगे। जीनत राम मांझी ने कहा कि शराब बंदी पर किसने आवाज उठायी ? कई समीछाएं हुयी। मेरे अलावा इस पर कौन है। हम नितीश कुमार को धन्यबाद देते हैं कि वे हमारी बात  हैं।

विपक्षी दलों की एकता का श्रेय नितीश कुमार को जायेगा

वहीँ दूसरी ओर विपक्षी एकता को लेकर मांझी ने कहा कि इसके लिए नितीश कुमार को धन्यबाद देना चाहिए। नितीश कुमार ने बिहार के गौरव को बचा कर रखा है। बिहार परिवर्तन की धरती है। चाहे सम्पूर्ण क्रांति का मामला हो या स्वतंत्रता की लड़ाई हो। बिहार से ही चिंगारी उठी है। भगवान् से प्रार्थना करते है कि उनकी इस मुहीम को सफलता मिले। 12 जून को जब सभी विपक्षी दलों के नेता बैठेंगे और एकजुटाता होगी कि बीजेपी के खिलाफ लड़ना है। तो इसका सारा श्रेय नितीश कुमार को ही जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *