सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर राजनीती शुरू, संजय राउत ने सरकार पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर साधा निशाना
मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर राजनीती शुरू हो गयी है। शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सैफ अली खान एक अभिनेता हैं , उन्हें हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। हाल ही में उन्होंने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी।
शिवसेना यूबीटी नेता राउत ने कहा, “जब सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ, तब पीएम मोदी मुंबई में थे। इस राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। मुंबई और बीड में क्या हो रहा है? आम जनता सुरक्षित नहीं है। ऐसी घटनाएं हर दिन हो रही हैं।”
मुंबई में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं
संजय राउत के अनुसार जब सैफ अली खान ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी उस समय वे बहुत खुश थे। पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान तैमूर का भी जिक्र किया था। कल जब सैफ अली खान पर चाकू से कातिलाना हमला हुआ उस समय पीएम मुंबई में थे। संजय राउत ने आगे कहा कि इससे साफ़ है कि मुंबई में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं है। अभिनेता सैफ अली खान पर हमला इसका उदहारण है। अगर मैं, इस पर बोलूंगा तो सभी कहेंगे कि बोलता है।
संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार से सवाल किया कि मुंबई में ये सब क्या हो रहा है ? इसी तरह बीड में एक हत्यारे के समर्थन में लोग सड़क पर उतरते हैं और पुलिस कुछ नहीं करती। सैफ अली खान के अति सुरक्षित घर में घुसकर उन पर हमला होता है। जबकि पीमएम मोदी मुंबई में रजानीति करते हैं।

