May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

राजस्थान में सचिन पायलट का दावा 2023 में कांग्रेस सरकार दोहराएगी, ख़त्म होगा पुराना ट्रेंड

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने गुरुवार को कहा बीजेपी केंद्र में सत्तारूढ़ है। लेकिन राजस्थान में पार्टी विपक्ष के रूप में विफल रही है। इसके साथ ही पायलट ने कहा राजस्थान में जो बीजेपी और कांग्रेस के बीच बारी बारी से सरकार बनाने का जो ट्रेंड चला आ रहा है। वो ट्रेंड इस बार समाप्त हो जायेगा। उनकी पार्टी राजस्थान में फिर से सरकार बनाने जा रही है।

पायलट ने राजस्थान की दशकों पुरानी परिपाटी का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान में पच्चीस तीस साल से यह होता आया है कि पांच साल के लिए कांग्रेस की सरकार रहती है। उसके बाद अगले पांच साल बीजेपी की सरकार रहती है। लेकिन इस बार इतिहास बदलने वाला है। मुझे लगता है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी इतिहास रचने वाली है। इस बार पुनः राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है।

बीजेपी पर साधा निशाना

अजमेर के मसूदा विधानसभा क्षेत्र में एक सभा को सम्बोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी को लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में भारी जनादेश मिला लेकिन उन्होंने मतदाताओं का भला नहीं किया। सचिन पायलट ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव पर राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों का बड़ा असर पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी केंद्र में 9 साल से शासन कर रही है। लोगों ने उन्हें दो बार पूर्ण बहुमत दिया लेकिन उन्होंने लोगो को बस धोका दिया। हर वर्ग के लोगों से वोट लेने के बाद भी उन्होंने लोगो को दर्द और दुःख ही दिया है।

कृषि कानून पर बीजेपी पर हमला करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार तीन काले कृषि कानून लेकर आयी। जिनका किसानों ने बड़ी संख्या में विरोध किया। जिसके बाद उन्हें वे कानून वापिस लेने पड़े। महगाई को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए पायलट ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है लेकिन केंद्र सरकार ने यह तक नहीं कहा कि इसे नियंत्रित करने के प्रयास किये जायेंगे।

पायलट ने की मनमोहन सिंह सरकार की तारीफ

बीजेपी पर निशाना साधने के बाद सचिन पायलट ने मनमोहन सिंह के कार्यकाल को याद किया। उन्होंने कहा बीजेपी के नेता चुनाव से पहले आएंगे और मंदिर, मस्जिद, हिन्दू और मुस्लिम के नाम पर वोट मांगेंगे। लेकिन मनमोहन सिंह सरकार लोगो के कल्याण के लिए मनरेगा और योजनाएं लेकर आयी थी। राजस्थान में बीजेपी के नेता सो रहे हैं। दिल्ली से केंद्रीय नेता आते हैं और उन्हें जगाने की कोशिश करते हैं। लेकिन वो फिर भी सो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *