Headlines

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद राहुल गाँधी का बयान कांग्रेस शासित राज्यों में जाति जनगणना कराने के लिए बीजेपी पर बनाएंगे दबाव

Spread the love

आज सोमवार 9 अक्टूबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुयी। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित पार्टी के कई नेता शामिल हुए।

बैठक के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस

बैठक के बाद राहुल गाँधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमे उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से जातीय जनगणना पर सहमति जताई है। राहुल गाँधी ने कहा जातीय जनगणना को लेकर हम राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश सहित अन्य कांग्रेस शासित प्रदेशों में आगे बढ़ेंगे। इसके लिए हम बीजेपी पर दबाव भी बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी गठबंधन के ज्यादातर दल जातीय जनगणना के साथ हैं। दरअसल बिहार में जातीय जनगणना के बाद से कांग्रेस कह रही है कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसका उतना हक़।

राहुल गाँधी ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे चार में से तीन मुख्यमंत्री ओबीसी से आते हैं। लेकिन बीजेपी का दस में से बस एक ही मुख्यमंत्री ओबीसी समाज से आता है। पीएम मोदी ओबीसी समाज के लिए काम नहीं करते बल्कि ध्यान भटकाने का प्रयास करते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि जातिगत गणना साफ दिखाएगा कि हिंदुस्तान में कितने और कौन लोग हैं। हमें यह पता लग जाएगा कि कितने लोग हैं और धन किसके हाथ में हैं।  शायद इसमें हमारी भी गलती है।

विधानसभा चुनाव को लेकर कहा

राहुल गाँधी ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार दोबारा आ रही है। मध्यप्रदेश से बीजेपी की सरकार जा रही है। तेलंगाना में भी भारत राष्ट्र समिति की सरकार जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *