प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन का उद्द्घाटन पूरी विधि विधान से किया, तमिलनाडू से आये संतों ने कराया अनुष्ठान संपन्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन का उद्द्घाटन किया। उन्होंने पहले पुरे विधि विधान से हवन किया और उसके बाद सेंगोल की स्थापना की। रविवार सुबह पीएम मोदी अपने आवास से नए संसद भवन के सामने बने पांडाल में पहुंचे। जहाँ उनका स्वागत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया। यहाँ पीएम मोदी ने महात्मा गाँधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की और इसके बाद हवन पूजा में शामिल हुए। तमिलनाडु से आये संतों ने अनुष्ठान संपन्न कराया। पीएम मोदी ने सेंगोल की पूजा की और संतों से सास्टांग होकर आशीर्वाद लिया।
अनष्ठान पूर्ण होने के बाद पार्लियामेंट परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन हुआ। इसमें प्रधानमंत्री मोदी समेत सभी केबिनेट मंत्री और अन्य राज्यों के सीएम समेत कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। इस सर्वधर्म प्रार्थना सभा में बौद्ध, जैन,पारसी, सिख समेत कई धर्मों के धर्मगुरु ने अपनी अपनी प्रार्थनाएं की। प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन के उद्द्घाटन के बाद इसके निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया।
नए संसद भवन में दिख रही है भारत की सांस्कृतिक विविधता
नए संसद भवन में लोकसभा में 888 और राजयसभा में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है। इसमें एक भव्य सविधान हॉल भी बनाया गया है। जिसमे भारत की लोकतान्त्रिक परम्पराओं को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही नए संसद भवन में सांसदों के लिए लाउंज, विभिन्न कमेटियों के लिए कमरे, डाइनिंग एरिया और पर्याप्त पार्किंग की जगह की व्यवस्था की गयी है। नए संसद भवन का निर्माण क्षेत्रफल 64,500 वर्ग मीटर है। इसमें तीन गेट हैं जिन्हे ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार के नाम से जाना जायेगा। वीआईपी, सांसदों और विज़िटर्स के प्रवेश की अलग अलग व्यवस्था की गयी है। नए संसद भवन में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की कालीन, त्रिपुरा के बांस से बने फर्श और राजस्थान के पत्थर की नक्काशी भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाती है।
पीएम मोदी ने उद्द्घाटन में पहना भारतीय पारम्परिक परिधान
पीएम मोदी नए संसद भवन के उद्द्घाटन पर अपने चिर परिचित अंदाज में पहुंचे। इस दौरान वे पारम्परिक वेशभूषा में नजर आये उन्होंने इस दौरान धोती कुर्ता पहना था। सफ़ेद रंग के धोती कुर्ते के साथ उन्होंने हल्के सुनहरी रंग की सदरी भी पहनी थी। साथ ही गले में गमछा भी था। धोती कुर्ता सदियों से पहने जाने वाला पारम्परिक भारतीय परिधान है। ऐसे में उद्द्घाटन के अवसर पर धोती कुर्ता पहन पीएम ने भारतीय संस्कृति और विरासत के प्रति अपना सम्मान जाहिर किया।
