May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आप ने जारी की अपनी चौथी लिस्ट, अरविन्द केजरीवाल अपनी पुरानी सीट से लड़ेंगे चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फ़रवरी में होंगे। इसको देखते हुए दिल्ली की सत्तारूण पार्टी आप ने अपने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 38 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। इससे पहले जारी लिस्टों में 32 प्रत्याशियों के नामों का एलान हो चुका है। इस तरह से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। आप ने जारी की चौथी लिस्ट में बस दो ही सीटों पर उम्मीदवारो को बदला है। जिसमे से एक सीट कस्तूरबा नगर की है और दूसरी सीट उत्तम नगर की है।

अपनी पारंपरिक सीट से चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल अपनी पारंपरिक सीट नई दिल्ली से फिर से चुनाव लड़ेंगे। इसी के साथ दिल्ली की वर्तमान सीएम आतिशी कालकाजी से चुनाव लड़ेंगी। मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश और गोपाल राय बाबरपुर से प्रत्याशी बनाए गए हैं।

रमेश पहलवान ने फिर से थामा आप का दामन

रमेश पहलवान और उनकी पार्षद पत्नी कुसुम लता फिर से आप में शामिल हो गए हैं। कस्तूरबा नगर से विधायक मदन लाल का टिकट काट कर रमेश पहलवान को उतारने की तैयारी भी की जा रही है। रमेश पहलवान भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और पहले बीजेपी से टिकट के लिए दावेदारी ठोक चुके हैं।

अरविंद केजरीवाल ने रमेश पहलवान और उनकी पत्नी को अपनी पार्टी में शामिल करने के बाद कहा कि आज रमेश पहलवान और पार्षद कुसुम लता को वापस आम आदमी पार्टी में शामिल कराकर मुझे काफी खुशी मिल रही है। इनके आप में शामिल होने से हमारी पार्टी को और भी मजबूती मिलेगी।

आप की चौथी लिस्ट

बुराड़ी – संजीव झा

बादली – अजेश यादव

रिठाला – मोहिंदर गोयल

बवाना- जय भगवान

सुल्तानपुर माजरा- मुकेश कुमार अहलावत

नांगलोई जाट – रघुविंदर शौकीन

शालीमार बाग – बंदना  कुमारी

शकुर बस्ती – सत्येंद्र जैन

त्रिनगर – प्रीति तोमर

वजीरपुर- राजेश गुप्ता

मॉडल टाउन- अकिलेश पति त्रिपाठी

सदर बाजार – सोम दत्त

मटियाला महल  – शोएब इकबाल

बल्लीमारन – इमरान हुसैन

करोल बाग – विशेष रवि

मोती नगर – शिव चरण गोयल

राजौरी गार्डन – धनवती चंदेला

हरि नगर- राज कुमारी ढिल्लों

तिलक नगर – जरनैल सिंह

विकासपुरी – महिंदर यादव

उत्तम नगर – पोश बाल्यान

द्वारका – विनय मिश्रा

दिल्ली कैंट – वीरेंद्र सिंह काडियान

राजेंद्र नगर – दुर्गेश पाठक

नई दिल्ली- अरविंद केजरीवाल

कस्तुरबा नगर – रमेश पहलवान

मालवीय नगर – सोमनाथ भारती

महरौली- नरेश यादव

अंबेडकर नगर – अजय दत्त

संगम विहार – दिनेश मोहनिया

ग्रेटर कैलाश – सौरभ भारद्वाज

कालकाजी – आतिशी

तुगलकाबाद – सही राम

ओखला – अमानातुल्ला खान

कोंडली – कुलदीप कुमार

बाबरपुर – गोपाल राय

गोकुलपुर – सुरेंद्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *