May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

संभल में 1978 से बंद पड़ा मंदिर खोला गया, एडिशनल एसपी ने बताया, जाँच के दौरान पता चला कि कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया

उत्तर प्रदेश के संभल में सालों से बंद पड़ा मंदिर खोला गया है। नगर हिन्दू सभा के संरक्षक विष्णु शरण रस्तोगी ने दावा किया है कि 1978 के बाद मंदिर को खोला गया है। इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि पुराने में मंदिर में पुलिस नजर आ रही है। पुलिस इस बंद पड़े मंदिर को खोल रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा खोले गए मंदिर में यहाँ पहले कभी एक पुजारी रहते थे, वह दहशत के मारे मंदिर और मोहल्ला छोड़कर चले गए थे। पुजारी के अनुसार, किसी की इस पूजा में पाठ और आरती करने की हिम्मत नहीं होती थी। दहशत की वजह से मंदिर के पुजारी बराबर में बना अपना मकान बेचकर और मंदिर में ताला डालकर चले गए थे।

यह भी बताया जा रहा है कि मंदिर के पास बना कुआं भी दूसरे समुदाय ने बंद कर पाट दिया था। हिंदू आबादी थोड़ी होने की वजह से सभी लोग यहां से पलायन कर चले गए थे। शनिवार को बिजली चेकिंग के दौरान प्रशासन की नजर मंदिर पर पड़ी तो पुजारी को बुलाया और मंदिर की जांच पड़ताल कर ताला खोला गया। पुलिस के अधिकारियों ने मंदिर के अंदर की साफ सफाई की। मंदिर में भगवान शिव जी का शिवलिंग और हनुमान की मूर्ति मौजूद थी।

अधिकारीयों ने बताया

ये पूरा मामले संभल के थाना नखासा क्षेत्र के मोहल्ला खग्गू सराय मोहल्ले का है। इस मामले पर एडिशनल एसपी श्रीश चंद्र ने बयान दिया है। एडिशनल एसपी ने कहा, “जांच के दौरान पता चला कि कुछ लोगों ने मंदिर पर मकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। मंदिर को साफ कर दिया गया है और मंदिर पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *