Headlines

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बीजेपी को लेकर किया बड़ा दावा, कहा महाराष्ट्र को लेकर बीजेपी के अंदर सबकुछ ठीक नहीं

Spread the love

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बीजेपी को लेकर बड़ा दावा पेश किया है। उन्होंने दावा किया है कि महाराष्ट्र की सियासत को लेकर बीजेपी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीजेपी अंदर से टूट रही है। इसी के साथ किसानों के विरोध प्रदर्शन पर आप प्रवक्ता ने कहा कि बहुत ही दुखद है कि केंद्र में जो सरकार बैठी है वह झूठे वादे करती है। केंद्र सरकार को किसानों को अपनी बात रखने का मौका देना चाहिए। सरकार को किसानों की समस्या का समाधान करना चाहिए।

दिल्ली को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना

प्रियंका कक्कड़ ने दिल्ली को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली वाले बीजेपी की जुमले में नहीं आने वाले हैं। हम जानते हैं कि बीजेपी के पास 20 राज्य हैं लेकिन कहीं पर भी मुफ्त पानी और मुफ्त बिजली नहीं है। आप प्रवक्ता ने आगे कहा कि अगर गलती से भी बीजेपी दिल्ली में आ गयी तो सबसे पहले मुफ्त बिजली पानी को बंद करेगी। पावर कंपनी को अपने पूंजीपति मित्र अडानी को बेच देगी। इसके बाद जिस तरह गुजरात और महाराष्ट्र में महँगी बिजली मिलती है। उसी तरह दिल्ली की जनता की कमर तोड़ने का काम बीजेपी करेगी। लम्बे लम्बे पावर कट लगेंगे जैसे उत्तर प्रदेश में लगते हैं।

इससे पहले प्रियंका कक्कड़ ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमले का आरोप भी बीजेपी पर ही लगाया था। उन्होंने कहा था कि अरविन्द केजरीववाल अमित शाह से कानून व्यवस्था को लेकर सवाल पूछ रहे थे तो उन्होंने कानून व्यवस्था को सुधारने के बजाय अरविन्द केजरीवाल पर ही हमला करवा दिया।

उन्होंने कहा कि अगर दुर्भाग्य से किसी का मर्डर, किसी की बहन-बेटी के साथ कोई दुर्घटना हो और अगर आप थाने शिकायत करने जाएंगे तो आपके ऊपर ही केस हो जाएगा कोई न्याय भी नहीं मिलेगा ये कैसी कानून व्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *