May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान होते ही एमपी में शुरू हुआ आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू, दिग्विजय सिंह के बेटे ने सीएम शिवराज सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान

मध्यप्रदेश में जैसे ही चुनाव की तारीख का एलान हुआ उसके बाद से ही राजनैतिक पार्टियों में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप और जुबानी हमलों का दौर शुरू हो गया है। इन्ही सबके बीच एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बेटे और कांग्रेस से विधायक जयवर्धन सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया है।

जयवर्धन सिंह ने कहा कि मुझे शिवराज सिंह पर दया आती है। जब उन्ही की पार्टी बीजेपी उन पर विश्वास नहीं कर रही है। जब बीजेपी ही उन्हें सीएम फेस प्रोजेक्ट नहीं कर रही है तो आप समझ ही सकते हैं कि जनता के बीच शिवराज सिंह चौहान की क्या छवि होगी।

कमलनाथ को लेकर कहा

इसी के साथ जयवर्धन सिंह ने कमलनाथ को लेकर कहा कि पूरी कांग्रेस कमलनाथ के साथ है और उन्हें पूरी तरह से विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीतेगी और कमलनाथ  सरकार बनेगी। वहीँ दिग्विजय सिंह को टिकट न मिलने पर उठ रहे सवालों पर जयवर्धन ने कहा कि उन्होंने कभी भी टिकट की मांग नहीं की। यह कोई चर्चा का मुद्दा नहीं है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में दिग्विजय सिंह के परिवार के दो सदस्यों को टिकट मिला है। दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन को राघौवगढ़ से कांग्रेस ने टिकट दिया है और भाई लक्षण सिंह को गुना की चाचौड़ा सीट से टिकट दिया है। वहीँ कमलनाथ अपनी पारंपरिक सीट और गृहक्षेत्र छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में 230 सीटों के लिए चुनाव एक ही चरण में 17 नवंबर को होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *