May 1, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

बरगी बांध में दर्दनाक क्रूज हादसा: मां-बेटे समेत कई लोगों की मौत, 10 अब भी लापता

jabalpur

जबलपुर (मध्य प्रदेश)। गुरुवार शाम नर्मदा नदी के बरगी बांध में सैर के लिए निकली एक टूरिस्ट क्रूज नाव अचानक हादसे का शिकार हो गई। मध्य प्रदेश पर्यटन द्वारा संचालित यह क्रूज तेज तूफान के बीच संतुलन खो बैठी और खमरिया आइलैंड के पास डूब गई। हादसे के समय क्रूज में कुल 29 पर्यटक सवार थे।


 

प्रशासन के अनुसार, 15 पर्यटक किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं 10 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

इस हादसे की सबसे दर्दनाक तस्वीर शुक्रवार सुबह सामने आई, जब बचाव दल को एक मां और उसके 4 साल के बेटे के शव एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले। बताया जा रहा है कि मां ने आखिरी समय तक अपने बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। यह दृश्य इतना मार्मिक था कि मौके पर मौजूद लोगों और अधिकारियों की आंखें नम हो गईं।

jabalpur
जानकारी के मुताबिक, यह परिवार दिल्ली से पिकनिक मनाने जबलपुर आया था। परिवार में पति, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी शामिल थे। हादसे के दौरान पिता और बेटी किसी तरह बच गए, लेकिन मां और बेटा क्रूज के भीतर फंस गए।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *