बीजेपी ने राजस्थान के लिए किया अपना संकल्प पत्र जारी, जेपी नड्डा ने पत्र जारी करते हुए कहा…
बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस पत्र को जारी करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सबका साथ सबका विकास करेगी। गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को मजबूत किया जायेगा। जेपी नड्डा ने बताया कि यह संकल्प पत्र बीजेपी के लिए एक विज़न है। नड्डा ने राजस्थान के लिए अपने विजन का जिक्र करते हुए केंद्र की राजस्थान केंद्रित योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान को पिछले 9 साल में 23 मेडिकल कॉलेज दिए गए हैं।
बीजेपी का संकल्प पत्र
* महिलाओं को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
* मातृ वंदन की रकम बढ़ाई जाएगी. इसे 4 हजार से बढ़ाकर 8 हजार किया जाएगा
एम्स और आईआईटी की तर्ज पर हर डिविजन पर राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ
टेक्नोलॉजी और मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।
* एसआईटी करेगी पेपर लीक की जांच।
* गेंहू की उपज को प्रति क्विंटल 2,700 रुपये में खरीदा जाएगा और एमएसपी के
ऊपर बोनस दिया जाएगा।
* बेटी के जन्म पर दो लाख का सेर्विंग बॉन्ड दिया जाएगा।
* कांग्रेस सरकार में नीलाम हुई किसानों की जमीन का उचित मुआवजा देने के लिए
एक मुआवजा नीति बनाई जाएगी।
* हर जिले में महिला थाना और हर पुलिस स्टेशन में महिला डेस्क और सभी प्रमुख
शहरों में एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन करेंगे।
* लखपति दीदी योजना के अंतर्गत 6 लाख से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को कौशल
प्रशिक्षण दिया जाएगा।
* पीएम उज्जवला योजना के तहत सभी गरीब परिवारों की महिलाओं को 450 रुपए
में सिलेंडर प्रदान किया जाएगा।
* आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को यूनिफॉर्म आदि के लिए 1200 रुपए
की वार्षिक सहायता प्रदान की जाएगी।
* टूरिज्म की दृष्टि से टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन कौशल कोर्स बनाकर
पांच लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर और इसी के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार
के अवसर प्रदान करेंगे।
* प्रदेश में अगले 5 साल में ढाई लाख बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी।
कांग्रेस पर साधा निशाना
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी पार्टी का संकल्प पत्र जारी करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार के दौरान राज्य में महिलाओं का अपमान और किसानों का तिरस्कार हुआ है। यह सब बीजेपी की सरकार में नहीं होगा। नड्डा ने कहा कि राजस्थान में सिर तन से जुदा करने वाले रैली करते हैं। राज्य में इस तरह के माहौल को बदला जायेगा। इसके साथ ही जेपी नड्डा ने कहा हम लोग जो कहते हैं वह करते हैं।

