Headlines

महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा अनावरण पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- ‘विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन बंद हो’

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने महाराजा सुहेलदेव जैसे राष्ट्रनायकों को वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे। सीएम योगी ने कहा, “डबल इंजन की भाजपा सरकार ने संकल्प लिया था कि देश के वीरों को उचित सम्मान मिले। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं।”

महाराजा सुहेलदेव के योगदान को याद किया

सीएम योगी ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने 1,000 साल पहले विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी को हराकर देश की रक्षा की थी। उन्होंने बताया, “महाराजा सुहेलदेव ने अपनी रणनीति से मथुरा से बहराइच तक सालार मसूद की सेना को कमजोर किया और अंत में उसे हराया। सीएम ने कहा कि इस युद्ध में सुहेलदेव ने मात्र 20-25 हजार सैनिकों के साथ विदेशी आक्रांता को पराजित किया।

कांग्रेससपा ने वोट बैंक के लिए छोड़ा महापुरुषों को भुलाने का काम

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने वोट बैंक की राजनीति के चलते महाराजा सुहेलदेव जैसे वीरों को उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा, “ये लोग जिन्ना का महिमामंडन करते थे, लेकिन महाराजा सुहेलदेव के नाम पर स्मारक बनाने से डरते थे।” सीएम ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने अब बहराइच के मेडिकल कॉलेज और आजमगढ़ के विश्वविद्यालय का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखा है।

अब कोई राम मंदिर पर सवाल नहीं उठा सकता

मुख्यमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि अब कोई भगवान राम के मंदिर पर सवाल नहीं उठा सकता। उन्होंने कहा, “आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन चुका है और राजा राम का दरबार सज चुका है।” सीएम योगी ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार 1857 की क्रांति की वीरांगनाओं के सम्मान में भी स्मारक बनाएगी।

सीएम योगी ने अपने भाषण में साफ किया कि भाजपा सरकार देश के वीरों और महापुरुषों को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अब विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन बंद होगा और राष्ट्रनायकों को उनका सही स्थान मिलेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा को सम्मान देते हुए देशभक्ति के नारे लगाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *