May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने तेलंगाना में की रैली, बीजेपी और बीआरएस पर साधा निशाना, कहा तेलंगाना में एक परिवार का राज

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी चुनावी अभियान को धार देने तेलंगाना पहुंचे हैं। तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राहुल गाँधी ने तेलंगाना के भुपालपल्ली से पन्नूर गांव तक एक रैली की। इस रैली को सम्बोधित करते हुए राहुल गाँधी ने बीजेपी और बीआरएस पर जम कर निशाना साधा। राहुल गाँधी ने रैली में कहा मुख्यमंत्री केसीआर चुनाव हारने वाले हैं। यह चुनाव राजा और प्रजा के बीच की लड़ाई है। आप चाहते हैं कि तेलंगाना में जनता का राज हो लेकिन यहाँ सिर्फ एक परिवार का राज हो गया है।

राहुल गाँधी ने रैली को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि तेलंगाना में बस एक ही परिवार का राज है। सीएम का जनता से कोई लेना देना नहीं है। देश में सबसे ज्यादा भ्रस्टाचार तेलंगाना में है। उन्होंने कहा कि बीजेपी, बीआरएस और एआईएमआईए तीनों मिले हुए हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के पीछे सीबीआई या फिर ईडी क्यों नहीं लगती है। देश में इन दिनों ईडी को लेकर काफी सियासत चल रही है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का कहना है कि ईडी को जानबूझकर विपक्षी नेताओं के पीछे लगाया जा रहा है।

जातिगत जनगणना पर बोले

राहुल गाँधी ने जातिगत जनगणना को लेकर कहा कि जातिगत जनगणना देश में एक्सरे का काम करेगी। जब भी मैं जातिगत जनगणना की बात करता हूँ तो न तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ बोलते हैं और न ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर कुछ बोलते हैं। हाल ही में बिहार में जातिगत जनगणना कराई गयी। जिसकी रिपोर्ट में पता चला कि राज्य की आबादी में ओबीसी की हिस्सेदारी 60 फीसदी है। यही वजह है कि राहुल गाँधी देश व्यापी जातिगत जनगणना की बात करते हैं और लगातार इस मुद्दे को उठाते रहते हैं।

राहुल गाँधी ने आगे कहा कि देश में आज सबसे बड़ा मुद्दा जातिगत जनगणना कराने का है। जिससे यह पता चलेगा कि देश में दलित, ओबीसी, सामान्य और आदिवासी वर्ग के कितने फीसदी लोग हैं। किसकी कितनी भागीदारी है। उन्होंने कहा कि ये देश के एक्स-रे जैसा है और इससे यह भी मालूम होगा कि देश का धन कैसे बांटा जा रहा है।

तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनी तो कराएँगे जातिगत जनगणना

राहुल गाँधी ने आगे कहा कि देश में अमीरों का लोन माफ़ हो जाता है। मगर एक किसान अपना लोन माफ़ कराना चाहे तो उसे मारकर भगा दिया जाता है। राहुल गाँधी ने कहा कि दुकानदारों की जेब से जीएसटी निकलता है और अडानी जी की जेब में चला जाता है। ऐसा देश हमें नहीं चाहिए। इसलिए जातिगत जनगणना जरूरी है, उससे पता लगेगा कि किसकी कितनी आबादी है और किसके पास हिंदुस्तान का कितना धन है। तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार आते ही हम जातिगत जनगणना करवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *