Headlines

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा और त्रिपुरा में नियुक्त किये नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने बयान जारी कर दी जानकारी

Spread the love

राष्ट्रपति भवन ने बुधवार 18 अक्टूबर को बयान जारी कर जानकारी दी कि झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसी के साथ त्रिपुरा के नए राज्यपाल की भी जानकारी दी गयी। त्रिपुरा के नए राज्यपाल इन्द्र सेना रेड्डी नल्लू होंगे।

राष्ट्रपति भवन से जारी बयान में आगे कहा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ये नियुक्तियां करते हुए ख़ुशी हो रही है। दोनों पदों की नियुक्तियां उस तारीख से प्रभावी होंगी जिस दिन रघुबर दास और इन्द्र सेना रेड्डी अपना कार्यभार संभालेंगे।

रघुबर दास को राज्यपाल के पद पर नियुक्ति के लिए बीजेपी नेता डॉ निशिकांत दुबे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई संदेश लिख कर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “रघुवर दास को उड़ीसा का राज्यपाल बनने पर बधाई।”

रघुबर दास साल 1995 में पहली बार जमशेदपुर सीट से विधायक बने। वह झारखण्ड के डिप्टी सीएम का पद भी संभाल चुके हैं। वह साल 2014 से 2019 तक झारखण्ड के सीएम पद पर रहे। झारखण्ड के गठन के बाद रघुबर दास अपना कार्यकाल पूरा करने वाले पहले सीएम थे। वर्तमान में रघुबर दास बीजेपी के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष का पद संभल रहे हैं। वहीं इंद्र सेना रेड्डी तेलंगाना से बीजेपी के नेता और राष्ट्रिय महासचिव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *