मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये बड़े चेहरे करेंगे चुनाव प्रचार
मध्यप्रदेश में नवंबर माह में विधानसभा चुनाव होना है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 40 स्टार प्रचारकों के नाम हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार करने के लिए इस लिस्ट में मुख्यतः पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, सचिन पायलट के नाम शामिल हैं।
कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी की गयी लिस्ट में गौर करने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ का नाम तो शामिल है। लेकिन दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।
कांग्रेस द्वारा जारी लिस्ट
- मल्लिकार्जुन खरगे
- सोनिया गाँधी
- राहुल गाँधी
- प्रियंका गाँधी
- केसी वेणुगोपाल
- रणदीप सिंह सुर्जेवाला
- मुकुल वासनिक
- जीतेन्द्र सिंह
- कमलनाथ
- डॉ गोविन्द सिंह
- दिग्विजय सिंह
- भूपेश बघेल
- अशोक गहलोत
- सुखवीर सिंह सुखु
- दीपक बबरिआ
- कांतिलाल भूरिआ
- सुरेश पचौरी
- अरुण यादव
- कमलेश्वर पटेल
- ओमकार मरकम
- अजय सिंह राहुल
- विवेक तन्खा
- राजमणि पटेल
- सचिन पायलट
- नकुल नाथ
- मिनाक्षी नटराजन
- जीतू पटवारी
- राज बब्बर
- कन्हैया कुमार
- आरिफ मसूद
- शैख़ अलीम
- संजय मसानी
- सुनील केदार
- अशोक सिंह
- राधेलाल बघेल
- महेंद्र पटेल
- जीवन पटेल
- प्रदीप अहिरवार
- गुड्डू राजा बुंदेला
- अभय दुबे
