May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

ओलम्पिक में गोल्ड मैडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा बने दुनिया के नंबर वन जेवलिन थ्रोअर

नीरज चोपड़ा आज दुनिया के नंबर एक के पायदान पर पहुंच गए हैं जेवलिन थ्रो में। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलम्पिक में जेवलिन थ्रो में गोल्ड मैडल जीता था। इस पायदान पर पहुंचने वाले वह देश के पहले एथलीट हैं। वर्ल्ड एथेलेटिक्स फेडरेशन ने यह लिस्ट सोमवार को जारी की। नीरज 1455 अंकों के साथ नंबर एक की उपलब्धि प्राप्त की। उन्होंने पिछले वर्ल्ड चैम्पियन को 22 अंकों से पीछे छोड़ा। टॉप 20 की लिस्ट में भारत के दो और एथलीट शामिल हैं रोहित यादव 15वे और डीपी मनु 17वे पायदान पर रहे। इस लिस्ट में पाचवे पायदान पर पाकिस्तान के अरशद नदीम रहे। नदीम ने कमानवेल्थ गेम्स में गोल्ड मैडल जीता था। कमानवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा चोट की वजह से भाग नहीं ले पाए थे।

पिछले आठ महीने से नंबर दो के पायदान पर

पिछले आठ महीने से नंबर दो के पायदान पर काबिज थे। एंडरसन पीटर्स अब तक नंबर एक के पायदान पर काबिज थे। इस महीने 5 मई को दोहा में हुए डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने 88.67 मीटर की दुरी पर भाला फेंक कर गोल्ड मैडल जीता था। वहीँ वर्ल्ड के नंबर एक के जेवलिन थ्रोअर एंडरसन पीटर्स ने 85.88 मीटर की दुरी तक भाला फेंक कर तीसरे नंबर पर रहे। टोक्यो ओलम्पिक में सिल्वर मैडल जीतने वाले जाकूब बादलेच दूसरे स्थान पर रहे।

अपने ही ख़िताब को डिफेंड करना चाहते हैं नीरज

नीरज भारतीय भाला फेंक एथलीट एशियाई खेलों के भी मौजूदा चैम्पियन हैं। उन्होंने इंडोनेशिया के जकार्ता में 2018 में हुए एशियाई खेलों में गोल्ड मैडल जीता था। नीरज 23 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक चीन के होंगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों में अपने ही ख़िताब को डिफेंड करने की चाहत रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *