ब्रिक्स सम्मलेन में प्रधानमंत्री मोदी ने रखा भारत का पक्ष, ब्रिक्स के विस्तार पर साथी देशों की बनी सहमति
गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स सम्मलेन को सम्बोधित किया। ब्रिक्स सम्मलेन की बैठक के दौरान हुयी चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्रिक्स के विस्तार पर साथी देशों में सहमति बनी है। सऊदी अरब और अर्जेंटीना समेत छः देशों को ब्रिक्स में नए स्थायी सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। पीएम ने कहा कि भारत इस कदम का समर्थन करता है।
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग का किया जिक्र
ब्रिक्स सम्मलेन में पीएम मोदी ने चंद्रयान 3 मिशन को लेकर कहा कि कल हमने चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक लैंडिंग की। यह उपलब्धि सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनियां के वैज्ञानिक समुदाय के लिए बड़ी उपलब्धि है। पीएम मोदी ने चंद्रयान 3 मिशन को लेकर आगे कहा कि हमने जहाँ टारगेट किया वहीँ पर लैंडिंग की। एक कठिन सतह पर सफलता पूर्वक हमने लैंडर को लैंड कराया। यह भारतीय वैज्ञानिकों के लिए बड़ी उपलब्धि है। पूरी दुनियां की तरफ से जो बधाई सन्देश मिले हैं। मैं भारतीय वैज्ञानिकों और देशवाशियों की तरफ से उसके लिए आप सबका धन्यबाद करता हूँ।
ब्रिक्स सम्मलेन को सम्बोधित किया
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस सम्मलेन की तीन दिन की बैठक में कई सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं। हमने ब्रिक्स सम्मलेन की 15वीं वर्षगांठ पर इसके विस्तार का फैसला किया था। भारत ने ब्रिक्स की सदस्यता में हमेशा पूरी तरह समर्थन किया है। आज हम अर्जेंटीना, सऊदी अरब, मिस्र, ईरान, इथियोपिया और यूएई का ब्रिक्स में स्वागत करने के लिए सहमत हुए हैं। पीएम ने आगे कहा कि जिन अन्य देशों ने ब्रिक्स में जुड़ने की इच्छा जताई है। भारत उन्हें भी ब्रिक्स में जुड़ने के लिए सर्वसम्मति देगा। ब्रिक्स का आधुनिकीकरण और विस्तार इस बात का संदेश है कि विश्व के सभी संस्थानों को बदलते समय की परिस्थितियों के अनुरूप ढलना चाहिए। यह ऐसी पहल है जो 20वीं सदी में स्थापित अन्य ग्लोबल संस्थानों के लिए एक मिसाल बन सकता है।
