सपा प्रमुख अखिलेश यादव का लोकसभा सीटों के बटवारे को लेकर दिया बड़ा बयान, इंडिया गठबंधन के पीएम चेहरे को लेकर कहा……
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को कानपूर देहात दौरे पर गए। इस दौरान मीडिया ने अखिलेश यादव से बातचीत की और पूछा कि यूपी में लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ समाजवादी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन में सीटों को लेकर किसी भी प्रकार का मतभेद नहीं होगा। इस गठबंधन में हम सब ईमानदारी से लड़ेंगे। अखिलेश यादव ने बीजेपी को लेकर कहा कि इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी यूपी में 80 की 80 सीटें हारेगी। इंडिया गठबंधन बीजेपी को सभी सीटों पर हराएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने इंडिया गठबंधन के लिए अपना मन बना लिया है और गठबंधन के सभी दलों ने भी अपना मन बना लिया है। बीजेपी के राज में घोटाले और बेरोजगारी चरम पर है।
अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन ऐसा दांव लगाएगा कि बीजेपी को उठने नहीं देगा, एकदम चित्त कर देगा। गठबंधन का चरखा दांव बीजेपी समझ नहीं प् रही है कि वह किस दिशा में जाये।
गठबंधन का पीएम चेहरा
जब अखिलेश यादव से पूछा गया कि इंडिया गठबंधन में पीएम का चेहरा कौन होगा। इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम का चेहरा बड़ी बात नहीं है लेकिन इस बार पीएम बीजेपी का नहीं होगा। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना की भी मांग की। अखिलेश ने आगे कहा कि बीजेपी ने सब बर्वाद कर दिया है। जिस संग्रहालय को सपा सरकार ने बनवाया था उसे ढक कर बीजेपी कौनसी नाकामी छिपा रही है।
