May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

कांग्रेस और सपा में हो रही बयानबाजी को लेकर तेजप्रताप ने दी अपनी प्रतिक्रिया, कहा नाराजगी होती रहती है

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सीटों के बटवारे को लेकर कांग्रेस पर सपा में चल रही बयानबाजी को लेकर इंडिया गठबंधन पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं इसको लेकर बिहार के पर्यावण मंत्री और आरएलडी नेता तेजप्रताप यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नाराजगी तो होती रहती है, नाराजगी होना स्वाभाविक है। हमारी सभी से बातचीत होती रहती है। सभी से अच्छे सम्बन्ध हैं। सब अच्छे हैं और सभी एक साथ हैं।

एमपी चुनाव में सपाकांग्रेस आमने सामने

एमपी विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबधन के दो प्रमुख घटक दल कांग्रेस और सपा आमने सामने हैं। दोनों में जुबानी जंग चल रही है। एमपी में सीट बंटवारे को लेकर हुए मतभेद में दोनों दलों के बीच बयानबाजी जारी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि इंडिया गठबंधन को साफ कर देना चाहिए कि राज्य में कोई समझौता नहीं होगा। अखिलेश यादव ने गुरुवार को बयान दिया कि अगर उन्हें पता होता कि लोकसभा चुनाव के लिए ही तालमेल की बात होगी तो उस पर ही विचार किया जायेगा। यूपी में भी ऐसा ही किया जायगा।

बता दें कि अखिलेश यादव मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को तज्जबों न मिलाने पर कांग्रेस से नाराज हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को धोकेबाज बताया है। मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने एक सीट जीती थी और वह पांच सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी। उसने आदिवासी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन किया था और 1.30 प्रतिशत वोट हासिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *