May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

लोकसभा चुनाव में वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ इंडिया गठबंधन से कौन होगा उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया पूरी रणनीति के साथ तैयारी में लगा हुआ है। इसी बीच यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। राष्ट्रिय नेतृत्व तय करेगा कि कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा। इसके साथ उन्होंने कहा कि किस राजनैतिक दल के साथ गठबंधन होगा या नहीं होगा इसका फैसला भी पार्टी नेतृत्व तय करेगा।

जब कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से सोनिया गाँधी के रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने के सन्दर्भ में पूछा गया तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह वर्तमान में यहाँ से सांसद हैं, तो निश्चित तौर पर 2024 में भी रायबरेली से वही चुनाव लड़ेंगी। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका गाँधी को लेकर कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की मांग है कि प्रियंका गाँधी फूलपुर सीट से चुनाव लड़ें। लेकिन यह सब पार्टी के नेतृत्व को तय करना है कि प्रियंका गाँधी कहाँ से चुनाव लड़ेंगी।

पीएम मोदी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार

वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ इंडिया गठबंधन की ओर से सपा के चुनाव लड़ने के दावे पर कहा कि वह खुद वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। अवध जोन के 13 जिलों की संगठनात्मक बैठक में शिरकत करने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस दौरान कई सवालों के जवाब दिए। बता दें कि पिछले दो चुनाव से वाराणसी लोकसभा सीट से बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े अंतर से चुनाव जीते हैं। इस दौरान कांग्रेस की तरफ से वारणसी से पीएम मोदी के खिलाफ अजय राय ने भी दोनों बार चुनाव लड़ा था लेकिन वह तीसरे नंबर पर रहे। वाराणसी लोकसभा सीट पर कांग्रेस की अंतिम जीत साल 2004 में हुई थी, इस चुनाव में कांग्रेस के राजेश कुमार मिश्रा ने बीजेपी के शंकर प्रसाद जयसवाल को हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *