May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

वतन लौटने पर पहलवान विनेश फोगाट का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर हुयी इमोशनल

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट आज देश वापिस लौट आयी। वह आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुयी। उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। उनके स्वागत के लिए ओलंपिक पदक विजेता रह चुके बजरंग पुनिया और साक्षी मालिक भी पहुंचे। एयरपोर्ट के बाहर बजरंग पुनिया और साक्षी मालिक ने विनेश फोगाट से बातचीत की और उन्हें ढाढस भी बाँधा। चाहे भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने ओलंपिक में कोई भी पदक न जीता हो, लेकिन सीएएस में चली सुनवाई के दौरान पूरा देश उनके साथ खड़ा था। आज विनेश फोगाट का उसी अंदाज में एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ, जैसे किसी गोल्ड मेडल विजेता का होता है।

एयरपोर्ट पर हुयी इमोशनल

विनेश फोगाट एयरपोर्ट पर पहुंचीं तो देशवासियों का प्यार देखकर वो इमोशनल हो गईं। देशवासियों का प्यार देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए। विनेश फोगाट पूरे भारत के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। वो ओलंपिक्स की रेसलिंग स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बनी थीं। दुर्भाग्यवश फाइनल मुकाबले से पूर्व उनका वजन तय मानक से 100 ग्राम अधिक पाया गया था, जिसके कारण उन्हें डिसक्वालीफाई होना पड़ा। जब मामला सीएएस में पहुंचा तो कई दिनों के इंतज़ार के बाद उनकी सिल्वर मेडल दिए जाने की अपील को खारिज कर दिया गया था।

विनेश के वापस आने से पूर्व उनके भाई हरिंदर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, “कुश्ती और इस खेल को पसंद करने वाले सभी लोग एयरपोर्ट पर विनेश का स्वागत करने आ पहुंचे हैं। हर क्षेत्र से लोग विनेश का जोरदार स्वागत करने के लिए आ रहे हैं। गांव में विनेश के भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *