May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

अखिलेश यादव ने यूपी की योगी सरकार पर कसा तंज, बीजेपी के विकास मॉडल पर उठाया सवाल

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अक्सर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर सोशल मीडिया के जरिये निशाना साधते रहते हैं। वे सरकार पर कभी अस्पतालों की खस्ता हालत को लेकर तो कभी आवारा पशुओं की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर सवाल उठाते रहते हैं। इन सबके बीच अखिलेश यादव ने सरकार के विकास मॉडल पर तंज कसते हुए एक दिलचस्प सवाल किया है। जिसे लेकर अखिलेश यादव सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल समाजवादी पार्टी की तरफ से एक खबर का हवाला देकर एक ट्वीट किया गया है। जिसमे कानपूर कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बावजूद चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा गया है। इस खबर के अनुसार पिछले 8 महीनों में यहाँ 612 गाड़ियों की चोरी हुयी है। तमाम दावों के बाद भी प्रदेश की पुलिस यहाँ होने वाली चोरियों को रोकने में नाकाम रही है। जिसे लेकर अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर तंज कसा है।

अखिलेश यादव का सवाल

अखिलेश यादव ने चोरी की बढ़ती वारदातों को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार से दिलचस्प सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि “भाजपा राज में जेबकतरे बड़ी-बड़ी गाड़ियों से चलने लगे हैं… क्या यही है भाजपा के विकास का मॉडल!

इससे एक दिन पहले अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को जीत का मन्त्र बताया। इसके साथ ही भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बुलडोजर वाली बीजेपी सरकार सबसे बड़ी भूमाफिया है। अयोध्या में बीजेपी नेताओं ने सबसे ज्यादा जमीन पर कब्जा किया है। पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों पर अन्याय, अत्याचार कर रही है। लेकिन, याद रखें बुलडोजर का दिमाग नहीं होता है। सरकार बदलेगी तो बुलडोजर की दिशा भी बदल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *