May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा वे दिल्ली के अधिकार वापिस दिलाकर रहेंगे

दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र आयोजित किया गया। सत्र के तीसरे और आखिरी दिन मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सदन को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सर्विस बिल को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि वे दिल्ली के अधिकार वापिस ले कर रहेंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि दुनियां में कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो अरविन्द केजरीवाल को झुका दे। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आगे कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने दिल्ली की जनता के अधिकार छीन लिए हैं। मैं दिल्ली की जनता को आश्वासन देता हूँ कि उनको उनके अधिकार वापिस दिला कर ही रहूँगा। हम किसी भी हालात में दिल्ली के कार्यों को रुकने नहीं देंगे।

पहले घोटालों की चर्चा होती थी अब विकास कीकेजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पहले दिल्ली को लेकर घोटालों की चर्चा होती थी। लेकिन अब दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था, मौहल्ला क्लिनिक, बस सर्विस और जीरो बिजली बिल की चर्चा होती है। हमने जनता के आशीर्वाद लिए हैं और इन्होने पाप किये हैं। अपने पहले कार्यकाल को याद करते हुए केजरीवाल ने कहा कि 2013 से पहले 49 दिन के कार्यकाल में दिल्ली से भ्रष्टाचार को ख़त्म कर दिया था। पहली बार दिल्ली का कोई मुख्यमंत्री दो से तीन रात सड़क पर सोया था। उस समय के सबसे आमिर और नामचीन आदमी के खिलाफ एफआईआर कराया था।

पीएम मोदी पर बोला हमला

पीएम मोदी पर हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा जब बीजेपी की प्रचंड लहर चल रही थी उस समय पीएम मोदी से पूछा गया था कि केजरीवाल से डिबेट करेंगे। तो पीएम मोदी ने कहा था कि 16 मई के बाद केजरीवाल राजनीती में रहेंगे तो जरूर करेंगे। 2015 में पीएम मोदी के जीते हुए घोड़े के रथ को दिल्ली वालों ने रोक दिया था, तो उसी दिन पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी को ख़त्म करने का संकल्प ले लिया था। लेकिन देश के भरोसे ने आम आदमी पार्टी को देश की तीसरी सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बना दिया है। राजनितिक मनसा के तहत अफसरशाही का दुरूपयोग पीएम ने किया है। अफसरों को इन्होने डरा रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *