Headlines

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एलान किया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में राहुल गाँधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे

Spread the love

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी सभी राजनैतिक दलों ने शुरू कर दी है। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने एलान किया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में राहुल गाँधी अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अजय राय ने प्रियंका गाँधी को लेकर कहा कि उनकी जहाँ से चुनाव लड़ने की इच्छा होगी वो वहां से चुनाव लड़ेंगी। प्रियंका गाँधी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं। हमारा एक एक कार्यकर्त्ता उनके लिए जान लगा देगा। इसी बीच अजय राय ने बीजेपी नेता और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी 13 रुपये किलो चीनी दिलवा रहीं थी अब कहाँ हैं।

बता दें कि अमेठी सीट कांग्रेस की पारिवारिक सीट रही है। इस सीट से संजय गाँधी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी और सोनिया गाँधी भी इस सीट से सांसद रह चुकी हैं। राहुल गाँधी भी अमेठी से लगातार तीन बार सांसद रह चुके हैं। लेकिन साल 2019 में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने राहुल गाँधी को अमेठी सीट पर हरा कर कांग्रेस के इस किले में सेंध लगा दी थी।

आपको बता दें कि राहुल गाँधी इस समय केरल के वायनाड सीट से सांसद हैं। राहुल गाँधी ने 2019 में सीपीआई के पीपी सुनीर को लाखों वोटो के अंतर से हराया था। लेकिन अब यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के वयान से यह चर्चा तेज हो गयी है कि 2024 लोकसभा चुनाव में राहुल गाँधी यूपी की अमेठी सीट से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में मोदी सरनेम मामले में राहुल गाँधी की सदस्यता को बहाल किया गया है। उनको मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाई गयी थी। जिसके बाद उनकी सांसदी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *