May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मध्यप्रदेश दौरा, पेश किया अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय गृहमंत्री इस समय मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। अमित शाह ने आज भोपाल में अपनी सरकार का 20 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ मौजूद रहे। इस रिपोर्ट कार्ड को गरीब कल्याण महाअभियान का नाम दिया है। इस रिपोर्ट कार्ड को पेश करते हुए अमित शाह ने कहा कि हमने एक बीमारू राज्य को 20 साल में विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का काम किया है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में सबसे अधिक 53 साल तक कांग्रेस की सरकार रही। लेकिन इनकी सरकार ने एमपी को बीमारू राज्य का टैग दिलवा दिया। बीमारू राज्य जिन राज्यों से मिलकर बना था उनमे बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश थे। उस समय इन राज्यों को भारत की ग्रोथ रेट को कम करने वाला राज्य माना जाता था। 2003 में बंटाधार की सरकार को मध्यप्रदेश से हटाया गया। उसके बाद 20 सालों में मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की इमेज से बाहर निकाल दिया। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा श्रीमान बंटाधार और कमलनाथ को घोटालों का जवाब देना चाहिए। अमित शाह ने आगे कहा कि एमपी में हेल्थ, इंडस्ट्री, युथ, एजुकेशन और कृषि हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का काम इन 20 सालों में हुआ। मैं एमपी की जनता को विश्वास दिलाने आया हूँ कि हम इसको और बेहतर बनाने का काम करेंगे। पिछले 20 साल में से 10 साल डबल इंजन की सरकार रही है। अगला इलेक्शन बंटाधार से लेकर विकसित राज्य बनाने का है। मध्यप्रदेश की 9 करोड़ जनता के आशीर्वाद की हम कामना करते हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए अमित शाह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान जी की लीडर शिप में जितना काम एमपी में हुआ उसका जवाब बंटाधार और कमलनाथ जी को देना चाहिए। उन्होंने एमपी को कहाँ छोड़ा था और बीजेपी की सरकार ने एमपी को कहाँ पंहुचा दिया। यूपीए की सरकार ने 10 साल में एमपी को 1 लाख 98 हजार करोड़ दिए थे और मोदी जी ने 9 साल में एमपी को 9 लाख 31 हजार करोड़ दिए हैं।

2024 का लोकसभा चुनाव गरीबी से सम्पूर्ण मुक्ति चुनाव

अमित शाह ने कहा कि एमपी में भाजपा को 2014 में 29 में से 27 सीटें, 2019 में 29 में से 28 सीटें मिली। जो एक सीट की कमी है उसे एमपी की जनता 2024 में पूरा कर देगी। इसका मुझे पूरा विश्वास है। आगामी चुनाव गरीबी से सम्पूर्ण मुक्ति का चुनाव है। मोदी जी के नेतृत्व में शिवराज सिंह जी ने जिस तरह से हर योजना को नीचे तक पहुंचाया है। आने वाले समय में हम इस नींव पर बड़ी ईमारत खड़ी करने जा रहे हैं। एमपी में प्रति व्यक्ति आय को 11700 से 1 लाख 40 हजार तक पहुंचना। ये विकास सारे पैमाने तोड़ने वाला है। मोदी जी और शिवराज जी की जोड़ी ने एमपी को यहां तक पहुंचाया है।

एमपी को मिली नयी पहचान

शिवराज सिंह ने कहा कि एक दौर था जब ग्वालियर और चम्बल के बीच शाम पांच बजे के बाद निकलना मुश्किल था। लेकिन वह डर अब ख़त्म हो चुका है। देश की जीडीपी में एमपी का योगदान 3.6 फीसदी था जो कि अब 4.08 फीसदी है। 2014 से जब से मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने हैं जब से एमपी के विकास को नयी गति मिली है। राज्य में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है लेकिन हम इससे संतुष्ट नहीं हैं। हम एमपी को देश का सबसे अग्रणी राज्य बना कर ही दम लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *